पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री सोनौली के इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का करेंगे शिलान्यास, रुपईडीहा लैंडपोर्ट का होगा शुभारंभ

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नेपाली समकक्ष प्रचंड गुरुवार को भारत-नेपाल सीमा पर सोनौली में बनने वाले इंटीग्रेटेड चेकपोस्ट का वर्चुअल शिलान्यास करेंगे. मौके पर आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी के साथ दोनों देशों के आला अधिकारी मौजूद रहेंगे. पीएम मोदी नई दिल्ली से और नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड काठमांडू से ऑनलाइन समारोह से जुड़ेंगे. सोनौली में 100 एकड़ में बनने वाले इंट्रीग्रेटेड चेकपोस्ट के अंदर इमीग्रेशन, कस्टम, एसएसबी, पुलिस सहित सभी जांच एजेंसियों मौजूद रहेगी.

एक ही परिसर में अलग-अलग 21 कार्यस्थलों का निर्माण किया जाएगा. टर्मिनल बिल्डिंग, भारत व नेपाल का एंट्री गेट, कार्गो टर्मिनल, क्वारंटी बिल्डिंग, वेयर हाउस, आयात-निर्यात, कार्गो पार्किंग, स्टाफ बैरक, रेस्ट रूम, फायर स्टेशन व कार्गो यार्ड आदि का निर्माण कराया जाएगा. इस परियोजना में करीब पांच सौ करोड़ रुपये की लागत बताई जा रही है. इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और नेपाल के उनके समकक्ष पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ बृहस्पतिवार को यहां भारत-नेपाल सीमा पर उत्तर प्रदेश के पहले ‘लैंड पोर्ट’ का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे.

लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा रुपईडीहा लैंड पोर्ट में सलाहकार के रूप में तैनात ए पी सिंह ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री सुबह साढ़े 11 बजे नयी दिल्ली से इस लैंड पोर्ट का उद्घाटन करेंगे. सिंह ने बताया कि रुपईडीहा लैंड पोर्ट का निर्माण 115 एकड़ भूमि पर करीब 200 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है.

लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अफसरों के मुताबिक बहराइच की नगर पंचायत रुपईडीहा में बनाए गए लैंडपोर्ट का दोनों देश के प्रधानमंत्री ई-इनॉग्रेशन करेंगे. इस मौके पर नेपाल की तरफ से ट्रक भारतीय लैंड पोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया की तरफ और भारतीय क्षेत्र से एक ट्रक नेपाल के नेपाल इंटरनेशनल ट्रांसपोर्ट लैंड पोर्ट को भेजा जाएगा.

Tags: Nepal, PM Modi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें