शख्स के थे 3-3 अफेयर, पता चलते ही लड़कियों ने चखाया मज़ा, तीनों बन चुकी हैं पक्की सहेलियां!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


आमतौर पर जब दो लोग रिलेशनशिप में होते हैं, तो उनसे सच्चाई और वफादारी की उम्मीद की जाती हैं. हालांकि बहुत से रिश्ते झूठ की बुनियाद पर ही गढ़े जाते हैं. एक शख्स ऐसा ही झूठा रिश्ता एक नहीं बल्कि 3-3 लड़कियों के साथ चला रहा था. जब उसकी पोल खुली तो लड़कियों ने उसे जेल पहुंचाकर ही दम लिया.

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक शंघाई के रहने वाले एक शख्स के खिलाफ 10 फरवरी को तीन महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि एक ही शख्स उनके साथ धोखा कर रहा है और उसने उनसे पैसे भी ले रखे हैं. चीटर ब्वॉयफ्रेंड की पोल तब खुली, जब वो इन तीनों में से एक गर्लफ्रेंड के साथ डिनर पर गया था और ज्यादा शराब पीने के बाद घर आकर बेसुध होकर सो गया. लड़की ने जब उसका फोन चेक किया तो उसे दूसरी गर्लफ्रेंड के मैसेज मिले. ये देखकर वो घबरा गई लेकिन उसने दूसरी गर्लफ्रेंड का नंबर ले लिया. जब दोनों ने आपस में बात की तो पता चला कि चीटर ब्वॉयफ्रेंड उसके घर भी अक्सर आता-जाता है और रात वहीं रुकता है. इतना ही नहीं उसे पता चला कि शख्स ने दोनों से ही शादी का झूठा वादा कर रखा है. ये कम था कि उसे अगली सुबह एक और लड़की का मैसेज आया कि वो भी उसी शख्स की गर्लफ्रेंड हैं. इसके बाद लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड के जागते ही उससे अपने पैसे मांगे और कुछ ही घंटे बाद तीनों लड़कियों ने पुलिस में उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. इनमें से एक को वो साल 2021 से, दूसरी को जून, 2022 से और तीसरी को अक्टूबर 2022 से डेट कर रहा था. तीनों लड़कियों से मिलाकर उसने कुल $15,000 यानि 12 लाख रुपये से ज्यादा ले रखे थे. लड़के अपनी नौकरी के बारे में भी तीनों को झूठ बोल रखा था कि वो एक मोबाइल रीटेल आउटलेट में काम करता है, जबकि पुलिस की जांच के मुताबिक वो साल 2020 में ही कंपनी छोड़ चुका था. जब उससे इस बारे में पूछा गया तो उसने सिर्फ एक लड़की के साथ सीरियस रिलेशनशिप के बारे में बताया और वो उससे भी ब्रेकअप करना चाहता था. फिलहाल तीनों ही लड़कियां आपस में पक्की सहेलियां बन चुकी हैं और एक साथ छुट्टियां मनाने चली गईं. (All Photos Credit- Canva/सांकेतिक तस्वीर)

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें