
नई दिल्ली. करीब एक दशक के लंबे इंतजार के बाद भारत और अमेरिका के बीच सैन्य विमानों के इंजन को लेकर एक बड़ा रक्षा सौदा होने वाला है. संयुक्त रूप से स्वदेशी जेट के निर्माण और लड़ाकू विमानों के इंजन के लिए अमेरिकी कंपनी जनरल इलेक्ट्रिक के साथ भारतीय कंपनी हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) की साझेदारी के लिए एक बड़े रक्षा सौदे पर हस्ताक्षर करने की तैयारी में है. प्रारंभिक साझेदारी केवल सैन्य विमानों के इंजन के लिए होगी. इसके अलावा इस सौदे का ऐलान अगले महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान की जा सकती है.
Author: Up Head Line
Views: 17









