अनजान शख्स से प्रेग्नेंट हुई महिला, दिया बच्चे को जन्म, बोली- ‘लाइफ का सबसे अजीबोगरीब अनुभव!’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मां बनना किसी भी महिला के लिए बेहद अनोखा एहसास होता है. पर ये एहसास हर किसी की किस्मत में नहीं होता. अक्सर महिलाओं की उम्र जब बढ़ती जाती है तो कई तरह की शारीरिक समस्याओं की वजह से मां बन पाना मुश्किल होता जाता है. इसी बात का डर एक इंग्लैंड की महिला को जब सताने लगा तो उसने अनजान शख्स के जरिए प्रेग्नेंट (Woman become pregnant with stranger) होने का फैसला किया. अब वो एक मां बन चुकी है और उसका अनुभव लोगों को हैरान कर रहा है.

मिरर वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार हेन्ली के ओक्सफोर्डशायर (Oxfordshire, England) की रहने वाली 38 साल की केटी बार्न्स (Katie Barnes) एक सीरियस रिलेशनशिप में थीं जो 3 साल पहले खत्म हो गया था. उसके बाद उनका मन करने लगा कि वो अपने अकेलेपन को दूर करें और एक बच्चे की मां बन जाएं. उन्हें लगने लगा कि अगर वो और देर करेंगी तो शायद मां बनने का सपना भी टूट जाएगा. पर वो किसी पुरुष के साथ रिलेशनशिप में नहीं थीं, इसलिए उन्होंने आर्टिफिशियल इंसेमिनेशन (IUI) का तरीका खोजा.

woman become pregnant with stranger 1

महिला ने अमेरिका के एक स्पर्म डोनर को प्रेग्नेंट होने के लिए चुना. (फोटो: Katie Barnes / SWNS via Mirror.co.uk)

अंजान व्यक्ति से लिया स्पर्म
इस तरीके में स्पर्म को सीधे महिला के गर्भाशय में डाल दिया जाता है. जब उन्होंने आईयूआई के लिए मन बना लिया तो अगला स्टेप था उपयुक्त स्पर्म डोनर (Sperm Donor) की तलाश. उन्होंने दुनियाभर के स्पर्म डोनर्स की प्रोफाइल ऑनलाइन जांची. केटी ने कभी नहीं सोचा था कि वो इस तरह से मां बनेंगी, ये अनुभव उनके लिए बेहद अजीबोगरीब था. उन्होंने लोगों को बताया कि ये उनकी जिंदगी का सबसे अजीबोगरीब अनुभव था. उन्होंने कहा कि स्पर्म डोनर पसंद करना वैसा ही था जैसे इंटरनेट डेटिंग में लोग करते हैं, सबसे स्मार्ट और गुड लुकिंग व्यक्ति को सेलेक्ट करते हैं.

2021 में बनी मां
केटी ने अमेरिका के एक डोनर को पसंद किया. उसकी आंखें, पर्सनैलिटी, और फिगर केटी को पसंद आया. 39 साल की केटी ने जनवरी 2021 में अपना प्रोसेस शुरू करवाया और दो ही हफ्तों बाद वो प्रेग्नेंट हो गईं. उनके लिए ये बेहद कमाल का अनुभव था. 3 अक्टूबर 2021 को उनकी बेटी ओलिविया ने जन्म लिया जो ऑपरेशन से हुई थी. अब केटी 40 साल की हो चुकी हैं और उन्हें अकेले बच्चा पैदा करने का अपना निर्णय बिल्कुल सही लगता है.

Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें