बड़बोले राज कुमार पर जब गुस्से से लाल हुए थे धर्मेंद्र, जान बचानी हो गई थी भारी, मजेदार है किस्सा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली. ‘हमारी जुबान भी हमारी गोली की तरह है, दुश्मन से सीधी बात करती है.’ ये डायलॉग तो अपने गुरूर में बड़बोले बोल बोलने वाले एक्टर राज कुमार के हैं, जो अक्सर लोगों को नीचा दिखाने से परहेज नहीं करते थे. पुलिस की नौकरी छोड़कर फिल्मी दुनिया में आए कुलभूषण पंडित, बॉलीवुड में राज कुमार (Raaj Kumar) के नाम से प्रसिद्ध हुए और हमेशा पुलिसिया रौब में ही रहे. राज कुमार के लिए कहा जाता रहा है कि वह लोगों को बेज्जती करने में देर नहीं करते थे वहीं, लोगों की हेकड़ी अगर देख लेते तो उसे उतारने में भी देर नहीं लगाते थे. लेकिन एक बार ऐसा हुआ था कि ‘जानी’ को जान बचाना मुश्किल हो गया था.

राज कुमार (Raaj Kumar) ने अपनी फिल्मों में दमदार स्टाइल, शानदार डायलॉग डिलीवरी से लोगों को दिलों में खास जगह बनाई है. पार्टी में अक्सर लोगों के सामने से बेज्जती कर देने वाले राज साहब ने एक बार सनी देओल के लिए उनके ही पापा के सामने कुछ ऐसा कहा दिया था, जिसके वजह से धर्मेंद्र पाजी गुस्से से लाल हो गए थे.

राज कुमार ने धर्मेंद्र के सामने उतारी थी सनी देओल की खिल्ली!
राज कुमार भले कभी नंबर 1 हीरो नहीं बन सके. लेकिन डॉयलॉग डिलीवरी और बड़बोलेपन में वह हमेशा आगे रहे. किस्सा सालों पुराना है. दरअसल, एक पार्टी के दौरान राज कुमार और धर्मेंद्र साहब का आमना-सामना हुआ. दोनों के बीच बाते चल ही रही थीं कि राज कुमार की नजर सनी देओल पर पड़ी. सनी को देखते ही राज कुमार ने अपने अंदाज में तंज कसते हुए धरम पाजी से कहा, ‘जानी… ये चाय में डूबे पापे जैसा लड़का किसका है?’

जानी को जान बचानी पड़ गई थी भारी!
इतना कहना था कि कि धरम पाजी गुस्से से तिसमिला गए. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस बात के बाद जानी को अपनी जान बचानी मुश्किल पड़ गई थी. क्योंकि ये पहली बार नहीं था जब राज कुमार ने किसी एक्टर के लिए ऐसा कहा हो. धर्मेंद्र की भी राज कुमार दूसरे एक्टर्स की तरह खिल्ली उड़ा चुके हैं.

जब गुस्से में धर्मेंद्र ने राज कुमार का पकड़ लिया था कॉलर
धर्मेंद्र और राज कुमार ने फिल्म ‘काजल’ में साथ काम किया है. इस फिल्म से जुड़ा भी एक किस्सा बहुत फेमस है. दरअसल, फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और जब धर्मेंद्र फिल्म सेट पर आए तो अपने आदत से मजबूर राज कुमार ने उनका मजाक उड़ाना शुरू कर दिया. राज कुमार ने धर्मेंद्र के डील-डौल को देखते हुए कहा कि ‘ये किस पहलवान को लेकर आए, एक्टिंग करवानी है या फिर पहलवानी’. ये सुनकर धर्मेंद्र को बुरा तो लगा लेकिन चुप रह गए. लेकिन राज कुमार इतने से माने नहीं, खूब खिल्ली उड़ाई तब युवा धर्मेंद्र का खून खौल गया. गुस्से के बावजूद उन्होंने राज कुमार का लिहाज करते हुए ऐसा करने से पहले मना किया. लेकिन राज कुमार तो राज कुमार थे, फिर भी नहीं माने तो गुस्से में धर्मेंद्र ने राजकुमार का कॉलर पकड़ लिया था.

राज कुमार को एरोगेंट एक्टर मानते हैं धर्मेंद्र
ये देख फिल्म के सेट पर मौजूद सारे लोग सकते में आ गए. राज कुमार ने अपमान समझा और गुस्से के बारे फिल्म का सेट छोड़कर चले गए. हालांकि, बाद में फिल्म इन्हीं लोगों ने पूरी की और फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी. बाद में दोनों एक्टर्स के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी, लेकिन धर्मेंद्र उन्हें एरोगेंट एक्टर मानते हैं.

Tags: Dharmendra, Sunny deol

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें