मेहनत, समर्पण और ध्यान से ही लक्ष्य की प्राप्‍ति संभवः जहान खुराना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. किसी भी क्षेत्र में लक्ष्य को प्राप्त करना या सरल शब्दों में सफलता की सीढ़ियां चढ़ना तभी संभव है जब मेहनत, समर्पण के भाव और ध्यान के साथ चुनौतियों का सामना किया जाए. ये मानना है उद्यमी जहान खुराना का. कई क्षेत्रों में काम कर रहे जहान परिश्रम, समर्पण में विश्वास रखते हैं और इसी के चलते वे सफलता की सीढ़ियां चढ रहे हैं.

जहान की कंपनी द रोलिंग प्लेट क्लाउड किचन मॉडल पर आधारित है. इस कंपनी ने ऑनलाइन डिलीवरी किचन को एक नई दिशा दी है, जहां ग्राहकों को तत्परता से खाना प्रदान किया जाता है. वहीं दूसरी कंपनी 6 पैक मोमोज एक अद्वितीय कॉन्सेप्ट पर आधारित है, जहां मोमोज की विविधता के साथ-साथ मशीनों के माध्यम से 10,000 मोमोज की उत्पादन किया जाता है. इस कंपनी की खासियत यह है कि उन्होंने इसे दिल्ली के लिए शुरू किया था और इसके ब्रांड एम्बेसडर के रूप में एक ऐसे युवा बच्चे को चुना गया जो प्रोजेरिया (एक दुर्लभ बीमारी) से पीड़ित था.

उनकी तीसरी कंपनी ऑनलाइन बौजी एक ई-लर्निंग प्लेटफॉर्म है जो विभिन्न पाठ्यक्रमों को प्रमाणित करके ऑनलाइन बेचती है. इस कंपनी के तहत विद्यार्थी डिजिटल मार्केटिंग, ग्राफिक डिजाइन, माइक्रोसॉफ्ट एक्सेल, योग स्वास्थ्य और फिटनेस, क्रिप्टोकरेंसी आदि जैसे कोर्सेज खरीद सकते हैं. उन्होंने माइनिमम मूल्यों पर कोर्सेज बेचने का प्रयास किया है और हर छात्र को इस अवसर का लाभ उठाने का प्रयास किया है.

जहान ने बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के दौरान उन्होंने 300 पेड़ लगाए और दिल्ली एनसीआर में कुल मिलाकर 7500 पेड़ लगाने का वादा किया है. इसके साथ ही द रोलिंग प्लेट के दूसरे वर्ष उत्सव पर 75 पक्षियों को पिंजरे से मुक्त कर दिया.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें