इस अवसर पर पुरुष भी लगाते हैं महावर, क्या है वजह और किन बातों का रखना होता है ख्याल, आप भी जानें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

शादी-विवाह और किसी तरह के अनुष्ठान के अलावा पुरुषों को महावर नहीं लगाना चाहिए.
मंगल अनुकूल करने के लिए महावर का प्रयोग पुरुषों के द्वारा किया जा सकता है.

Why do Men Apply Mahavar: तीज-त्योहार और शादी-विवाह जैसे अवसरों पर महिलाओं को महावर यानी आलता लगाए आप अक्सर ही देखते होंगे. लेकिन कई बार आपने पुरुषों के पैरों में भी महावर लगे देखा होगा. ऐसे में आपके मन में ये सवाल भी आया होगा कि भला पुरुष महावर क्यों लगाते हैं. तो आपकी इस जिज्ञासा का जवाब आज हम आपको देते हैं.

बता दें कि अपने पिछले आर्टिकल में हमने बताया था कि पूजा, शादी और त्योहार पर महिलाएं महावर क्यों लगाती हैं. इसी क्रम में आज हम आपको बता रहे हैं कि पुरुषों को किन अवसरों पर और क्यों महावर लगाया जाता है. साथ ही ये भी बता रहे हैं कि आलता लगाते समय किन बातों का ख्याल रखना जरूरी है. तो आइये ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से जानते हैं इस बारे में.

पुरुषों को कब और क्यों लगाया जाता है महावर
बहुत जगहों पर शादी-विवाह के अवसर पर पुरुषों के पैरों में महावर लगाने की परंपरा है. महावर को 16 संस्कार का हिस्सा माना जाता है और इसे सौभाग्य का प्रतीक समझा जाता है. इसी वजह से शादी के समय पुरुष का श्रृंगार करने के लिए उनके पैरों में महावर लगाया जाता है. इसके साथ ही कुछ खास तरह के अनुष्ठान के समय भी पुरुषों के पैरों में महावर लगाना शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें: दोस्त की शादी में करनी है शिरकत, 5 फैशन टिप्स की लें मदद, मिनटों में मिलेगा डैशिंग और स्टाइलिश लुक

इसलिए भी इस्तेमाल किया जाता है महावर
मंगल अनुकूल करने के लिए भी महावर का प्रयोग पुरुषों के द्वारा किया जाता है. ऐसा माना जाता है कि महावर का दान करने से मंगल अनुकूल हो जाता है. जिसके चलते पुरुष महावर का इस्तेमाल करते हैं.

ये भी पढ़ें: महिलाओं के लिए ही नहीं, पुरुषों के लिए भी बेस्ट है मैनीक्योर-पैडीक्योर प्रोसेस, मिलते हैं 4 बेहतरीन फायदे

महावर कब नहीं करना चाहिए इस्तेमाल
पुरुषों को महावर का इस्तेमाल शादी-विवाह और किसी तरह के अनुष्ठान के अलावा नहीं करना चाहिए. पंडित जी के बताये अनुसार मंगल अनुकूल करने के लिए महावर का प्रयोग पुरुषों के द्वारा किया जा सकता है.

इन बातों का रखें ख्याल
महावर को सोलह संस्कार का हिस्सा माना जाता है. इसलिए इसके महत्त्व को समझते हुए पुरुषों को भी कभी महावर दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके नहीं लगाना चाहिए. इसके साथ ही इस बात का भी ख्याल रखना चाहिए कि जिस दिन आलता अप्लाई करें, उस दिन मंगलवार नहीं होना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मंगलवार को महावर लगाना शुभ नहीं माना जाता है.

Tags: Lifestyle, Religion

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें