गुजरात में शर्मनाक घटना! महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, आरोपी पति समेत 4 गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद. गुजरात के दाहोद जिले से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर आ रही है. शादी में आई एक महिला को कुछ लोगों ने अगवा कर निर्वस्त्र कर पीटा और गालियां भी दी. पुलिस अधिकारी ने ये जानकारी दी. खबर के अनुसार, महिला अपने पति से अलग रह रही थी. पति इस बात से नाराज था कि उसकी पत्नी उसे और उसके चार बच्चों को छोड़ कर रह रही थी. 

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई. सुखसर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि महिला का पति 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर रामपुरा गांव से महिला का अपहरण करके मारगाला गांव लेकर गए, जहां इस शर्मानक घटना हुई. जनजातीय समुदाय से संबंध रखने वाली महिला, कुछ समय पहले से अपने पति और अपने चार बच्चों को छोड़ कर अलग रहने लगी थी. वह अपने पति को छोड़कर एक अलग व्यक्ति के साथ रहने लगी थी. जिसके साथ मिलकर वह मजदूरी किया करती थी. 

ये भी पढ़ें- मणिपुर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, राहत शिविरों का किया दौरा, हिंसा प्रभावित लोगों के लिए बड़े ऐलान

पुलिस ने बताया कि उस व्यक्ति मां ने दोनों को रामपुरा में शादी में शामिल होने के लिए बुलाया था, जिसके साथ वह महिला रह रही थी. उन्हीं लोगों ने उस महिला के पति को बता दिया. महिला का पति चार पहिया वाहन पर कुछ लोगों के साथ आया. उसने महिला और उसके प्रेमी को अपहरण करके मारगला गांव लेकर गए, जहां महिला को सरेआम निर्वस्त्र करके पीटा. घटना के दौरान किसी शख्स ने वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया, जिसके बाद से वीडियो वायरल हो गया.

Tags: Crime News, Gujarat, Gujarat Police, Women harassment

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें