राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का ऐलान, पहले 100 यूनिट की बिजली फ्री

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



जयपुर. राजस्‍थान (Rajasthan) के सीएम अशोक गहलोत ( CM Ashok Gehlot)  ने बिजली उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट तक बिजली फ्री देने का ऐलान कर दिया है. चुनावी साल में कांग्रेस पार्टी जनता को राहत देने की कोशिश कर रही है. सीएम गहलोत ने कहा कि मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है. इससे पहले महंगाई राहत शिविरों में जनता से चर्चा करने पर जो फीडबैक मिला, उसके आधार पर फैसला किया गया है. बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किए जाने से लोगों को राहत मिलेगी.

इस साल ही राजस्‍थान में चुनाव होंगे और इस मौके पर अन्‍य राजनीतिक दलों के साथ- साथ कांग्रेस भी सक्रिय हो गई है. मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने घोषणा करते हुए कहा कि प्रति माह 100 यूनिट तक का बिजली बिल शून्‍य होगा, यानी जो उपभोक्‍ता 100 या उससे कम यूनिट तक बिजली खर्च करेंगे, उन्‍हें बिजली फ्री मिलेगी. वहीं अगर 100 यूनिट से ज्‍यादा प्रति माह उपभोग करने वालों को भी इस छूट का फायदा मिलेगा ओर पहले 100 यूनिट बिजली फ्री मिलेगी उसके बाद के यूनिट पर शुल्‍क लगेगा. कितना भी बिजली बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी शुल्क नहीं देना होगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें