दिल्‍ली मर्डर केस: फरार होने के बाद साहिल ने पार्क में रात काटी, पूछताछ में किए नए खुलासे

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. दिल्ली के शाहबाद के नाबालिग मर्डर केस का आरोपी साहिल हत्‍या के बाद मौके से फरार हो गया था. वह घटनास्‍थल से भागकर दिल्‍ली के पार्क में सोया था. उसने अपना मोबाइल फोन गुप्‍ता कालोनी के नाले में फेंक दिया था. पुलिस ने बताया कि पूछताछ में साहिल ने कई खुलासे किए हैं और उसका फोन बरामद कर लिया गया है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी ने लड़की को मारने की पहले ही प्लानिंग की थी. आरोपी और लड़की में पहले लड़ाई हुई थी.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि फरार होने पर साहिल (20) रिठाला मेट्रो स्टेशन गया, फिर वहां से वह समयपुर बादली गया. यहां रात होने के कारण वह एक पार्क में सो गया. उसने अगले दिन सुबह आनंद विहार आईएसबीटी के लिए बस ली और उसके बाद बुलंदशहर के लिए दूसरी बस पकड़ी. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके की एक सड़क पर सिरफिरे युवक ने सरेआम अपनी कथित प्रेमिका की बेरहमी से चाकुओं के प्रहार से हत्या कर दी थी. पुलिस ने साहिल का फोन और खून से सने कपड़े जब्त कर लिए हैं, जो उसने कथित तौर पर अपराध के समय पहने थे.

चाकू से किए थे कई वार, सीसीटीवी वीडियो हुआ था वायरल
सूत्रों के मुताबिक, लड़की और साहिल पिछले 3 साल से दोस्त थे, लेकिन लड़की अब साहिल से अलग होना चाहती थी. इसी बात को लेकर साहिल उससे नाराज था. शनिवार को दोनों के बीच इसी को लेकर झगड़ा भी हुआ था, जिसमें लड़की ने साहिल की पुलिस से शिकायत करने की धमकी भी दी थी. इसके बाद साहिल ने लड़की की हत्‍या कर दी थी. इस घटना का जो सीसीटीवी वीडियो वायरल हुआ है, उसमें एक सनकी आशिक की हैवानियत कैद है. वीडियो में आरोपी सहिल लड़की पर ताबड़तोड़ वार करता दिख रहा है और आखरी वार के महज 30 सेकेंड में लड़की की मौके पर ही मौत हो जाती है.

Tags: Crime News, Delhi police, Murder case

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें