
अमित सिंह/प्रयागराज. कहते हैं कि सफलता के लिए किसी खास उम्र की जरूरत नहीं होती. सच्ची लगन और मेहनत से आप किसी भी मुकाम को आसानी से प्राप्त कर सकते हैं. कुछ ऐसा ही कारनामा कर दिखाया है 6 वर्षीय बच्ची रितिका ने, दरअसल, यमुना नदी को कक्षा दो की पढ़ने वाली छात्रा ने महज 11 मिनट में पार करके अपनी उपलब्धि का लोहा मनवाया है.
कक्षा 2 की छात्रा वृत्तिका शांडिल्य
खास बात यह है कि उन्होंने इस क्रिया को करने के लिए बकायदा प्रशिक्षण प्राप्त किया है. इसमें उनके माता-पिता और उनके प्रशिक्षक गुरु का पूरा सहयोग रहा. छह वर्षीय वृत्तिका शांडिल्य प्रीतम नगर की रहने वाली हैं. सोमवार को उन्होंने यमुना नदी को महज 11 मिनट में पार कर अपने लिए एक खास उपलब्धि बना ली है. इस कारनामे से छोटी लड़की ने अपने प्रशिक्षकों को चकित कर दिया है. वर्तमान में वह सेंट एंथोनी गर्ल्स कॉन्वेंट स्कूल में कक्षा दो की छात्रा हैं.
जल्द ही रिकॉर्ड के लिए करेंगे आवेदन
बता दें कि प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में मीरापुर सिंधु सागर घाट (ककरहा घाट) से सुबह 6:10 बजे तैरना शुरू किया और नदी पार की (नदी के दूसरे किनारे पर पहुंची) विद्यापीठ महेवा घाट सुबह 6:21 बजे पहुंची.मुख्य प्रशिक्षक, त्रिभुवन निषाद टीओआई ने बताया कि वर्तिका छह माह से इसे पार करने का प्रशिक्षण ले रही थी. इस उपलब्धि से हम सब खुश हैं. आगे हम समय अवधि को कम करते हुए नए कीर्तिमान करने की ओर अग्रसर रहेंगे.








