OMG! बिजली मंत्री की बैठक में बत्ती गुल, मोबाइल की लाइट में पढ़ीं शिकायतें, एक्सईएन तलब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सुशील शर्मा/महेंद्रगढ़: हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह नारनौल शहर में ग्रीवेंस मीटिंग ले रहे थे, तभी अचानक बिजली गुल हो गई. करीब 15 मिनट तक हॉल में अंधेरा छाया रहा और अधिकारियों को समस्याएं मोबाइल की लाइट में पढ़नी पड़ी. वहीं, अपनी ही बैठक में बिजली गुल हो जाने से बिजली मंत्री तिलमिला गए.

मंत्री ने अधिकारियों से बिजली जाने की जानकारी मांगी तो बताया गया कि कोई प्रॉब्लम है जिसको ठीक कर दिया जाएगा. इस पर मंत्री ने जांच करके रिपोर्ट देने को कहा. मंत्री का गुस्सा लाज़मी था, भला इससे ज्यादा फजीहत और क्या हो सकती है कि बिजली मंत्री की बैठक में ही बत्ती गुल हो जाए और मोबाइल की टॉर्च की रोशनी में काम करना पड़े.

‘पहले क्लास लगा लूं, फिर समस्या सुनेंगे’
बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला की अध्यक्षता में पंचायत भवन में ग्रीवेंस की मीटिंग थी. लोग बड़ी संख्या में अपनी समस्याएं लेकर मंत्री का इंतज़ार कर रहे थे. अधिकारियों ने भी अपनी तैयारी कर रखी थी. मंत्री आए और बैठक शुरू हुई, पर तभी बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया. ग्रीवेंस की बैठक में करीब 15 मिनट तक अंधेरा छाया रहा. लाइट गुल हो जाने की वजह से समस्याओं को भी मोबाइल टॉर्च की रोशनी में पढ़ना पड़ा. इससे बिजली मंत्री तिलमिला उठे और कहा…’मैं समस्या बाद में सुनूंगा, पहले अधिकारियों की ही क्लास लेता हूं”.

अधिकारियों ने बताई यह वजह
निगम के अधिकारियों ने मंत्री को बताया कि कोई फॉल्ट आ गया है, उसको वे तुरंत चेक करवाते हैं. इसके बाद अधिकारियों ने कहा कि एसी और माइक चल रहे हैं. शायद LED बल्ब जलने में कोई समस्या आ गई है, उसको ठीक कर रहे हैं. लेकिन करीब 15 से 20 मिनट तक अंधेरा ही छाया रहा.

निगम के एक्सईएन को चेतावनी
जैसे-तैसे ग्रीवेंस मीटिंग खत्म हुई, बिजली मंत्री रणजीत चौटाला ने बैठक खत्म होने के बाद बिजली निगम के एक्सईएन को बुलाया और फटकार लगाई. मंत्री ने अधिकारी से कहा कि उन्हें 10 दिन का समय दिया जाता है. अगर अपने आप में सुधार नहीं करेंगे तो उनका तबादला कर दिया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 20:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें