Street Food : ऋषिकेश का एक ऐसा कैफे, जहां के मोमो ‘जंक’ नहीं बल्कि ‘हेल्दी’ 40 से अधिक हैं वैरायटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


ईशा बिरोरिया/ऋषिकेश: देवभूमि उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. तीर्थ स्थल होने के साथ ही यह काफी सुंदर पर्यटन स्थल भी हैं. योगनगरी घूमने आने वाले सभी पर्यटकों को यहां का खानपान भी काफी पसंद आता है. ऋषिकेश में आपने कई वैरायटी के मोमो खाए होंगे. किसी को फ्राइड मोमो पसंद होंगे, तो किसी को स्टीम. आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आपको स्वादिष्ट मोमो तो मिलेंगे ही, साथ ही साथ ये मोमो सेहत के लिए भी फायदेमंद होंगे. आपको यहां मोमो की एक या दो नहीं बल्कि 40 से भी ज्यादा वैरायटी भी उपलब्ध हो जाएंगी.

Healthy और Tasty मोमो का पता है Mr. Corn कैफे
ऋषिकेश में तिलक रोड पर स्थित मिस्टर कॉर्न कैफे (Mr. Corn Cafe in Rishikesh) अपने लाजवाब मोमो के लिए सभी के बीच काफी मशहूर है. कैफे के मालिक निश्चल जोशी बताते हैं कि हमारे कैफे में आपको नेपाली स्टाइल के मोमो उपलब्ध हो जाएंगे. साथ ही साथ वह बताते हैं कि उनके वहां मिलने वाले मोमो बिल्कुल भी अनहेल्थी नहीं हैं. ये स्वाद में तो लाजवाब हैं ही, साथ ही सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं क्योंकि इन मोमो में वह सब्जियों का इस्तेमाल करते हैं. मोमोमें भरी जाने वाली सामग्री ही नहीं बल्कि इसकी कवरिंग में भी ताजी सब्जियों इस्तेमाल किया जाता है, इसलिए यह शरीर के लिए हेल्दी हैं.

मोमो ‘Junk’ फूड नहीं ‘Healthy’ फूड!
निश्चल बताते हैं कि उनका उद्देश्य है कि वह सभी तक यह बात पहुंचाएं कि केवल नॉनवेज में ही प्रोटीन नहीं होता, बल्कि इनसे ज्यादा प्रोटीन और विटामिन सब्जियों में होते हैं. इसीलिए हमें अपने शरीर के विटामिन और प्रोटीन के लिए मांस खाने की जरूरत नहीं है. हम सब्जियों से भी भरपूर प्रोटीन ले सकते हैं. साथ ही वह बताते हैं कि सभी का मानना है कि मोमो एक जंक फूड है, लेकिन हमारे यहां मिलने वाले मोमो जंक नहीं बल्कि हेल्दी फूड हैं, क्योंकि वह मोमो इस तरीके से बनाते हैं कि ये हमारे शरीर को फायदा दें. साथ ही यहां बनने वाले मोमो या किसी भी व्यंजन में किसी भी तरीके का कोई भी मांसाहार इस्तेमाल नहीं किया जाता है, बल्कि मांसाहार से भी ज्यादा प्रोटीन देने वाली सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है. यहां आपको नेपाली स्टाइल में बनी स्वादिष्ट चटनी भी उपलब्ध हो जाएगी.

कम दाम में बेहतरीन स्वाद
निश्चल ने बताया कि उनके कैफे में 40 रुपये से मोमो शुरू हो जाते हैं. ग्राहक हाफ और फुल प्लेट के हिसाब से मोमो ले सकते हैं. उनके पास स्पेशल वेज, पनीर, कॉर्न, मशरूम, मल्टीग्रेन, चिक्का, प्रोटीन समेत 40 से भी ज्यादा फ्लेवर के मोमो मिल जाएंगे. अगर आप ऋषिकेश घूमने आ रहे हैं, तो तिलक रोड पर स्थित Mr. Corn कैफे के मोमो एक बार जरूर चखें. साथ ही साथ आपको यहां मोमो के अलावा नूडल्स, पिज्जा, सूप आदि भी मिल जाएगा.

Tags: Food 18, Rishikesh news, Uttarakhand news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें