राहुल गांधी के विदेश में बयान पर हमलावर हुई बीजेपी, जिन्‍ना से कर दी तुलना, कहा- ‘जाकर किसी ओझा से…’

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. अमेरिका में दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया गया है. बीजेपी नेता मुख्‍तार अब्‍बास नकवी ने राहुल पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उन्‍होंने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया हुआ है. साथ ही उन्‍होंने राहुल की तुलना जिन्‍ना से करते हुए उन्‍हें मुसलमान विरोधी करार दिया. नकवी का मानना है कि जब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर जाते हैं तो उनके अंदर मोहम्‍मद अली जिन्‍ना की आत्‍मा आ जाती है. कैलिफोर्निया में लोगों को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी के नेतृत्‍व वाली केंद्र सरकार एजेंसियों का गलत इस्‍तेमाल कर रही है और लोगों को धमकाने का प्रयास कर रही है.

राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, “जब भी राहुल गांधी विदेश यात्रा पर होते हैं तो जिन्‍ना की सोच और अलकायदा के विचार उनके अंदर आ जाते हैं. मैं उन्‍हें सलाह दूंगा कि वापस भारत आ जाएं और किसी अच्‍छे ओझा के पास जाकर अपना भूत भगवाएं.”

मुख्‍तार अब्‍बास नकवी यहीं नहीं रुके. उन्‍होंने आगे कहा, “राहुल गांधी की समस्‍या यह है कि अब भी वो यह विश्‍वास नहीं कर पा रहे हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनकी सामंती जागीर को खत्म कर दिया है. राहुल गांधी लोकतंत्र की तुलना वंशवाद से करते हैं. उन्‍होंने भारत को बदनाम करने का ठेका लिया हुआ है. कांग्रेस पार्टी ने मुसलमानों को चिंगम की तरह इस्‍तेमाल किया.”

Tags: BJP, Congress, Mukhtar abbas naqvi, Rahul gandhi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें