अमेरिका की बहू UP के ट्रैक्टर चालक के साथ हुई फरार, पति परेशान और पुलिस हैरान.. गजब का है मामला  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 कृष्ण गोपाल द्विवेदी/ बस्ती. कहते हैं प्यार अंधा होता है यह न तो उम्र देखता है और न ही जाति धर्म, बस जिसको अपना बना लिया उसको बना लिया न समाज की चिन्ता और न ही परिवार की, आपने अक्सर युवा प्रेमी प्रेमिकाओं को प्रेम सम्बन्ध में बड़े-बड़े कदम उठाते देखा होगा. लेकिन बस्ती जनपद में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसको जान कर आपके होश उड़ जाएंगे.यहां पर अमेरिका की बहू अपने ट्रैक्टर चालक प्रेमी को लेकर फरार हो गई. जिसके बाद महिला का पति इंसाफ की गुहार लगाने पुलिस के पास पहुंच गया.

बस्ती जनपद के छावनी थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी अमेरिका के पुत्र निवासी कल्यानपुर ने छावनी पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बाढ़ प्रभावित कल्यानपुर गांव में सर्दियों में तटबंध निर्माण में काम करने वाले एक ट्रैक्टर चालक का उसकी 6 बच्चों की 34 वर्षीय पत्नी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. वह अक्सर फोन पर उससे बातें किया करती थी. जिसका मेरे और मेरे घर वालो द्वारा अक्सर विरोध किया जाता था. लेकिन मंगलवार की दोपहर वह ट्रैक्टर चालक पड़ोस की एक युवती की मदद से मेरी पत्नी को बहला-फुसलाकर कर भगा ले गया. जिसकी नात रिश्तेदारों से लेकर हर जगह काफी खोजबीन की गई. लेकिन उसका कही भी पता नहीं चल सका. बाद में परिजनों ने तलाश शुरू किया तो पता चला घर से लगभग डेढ़ लाख के गहने और जेवरात भी गायब हैं.

जांच में जुटी पुलिस

थानाध्यक्ष छावनी दुर्गेश पाण्डेय ने बताया कि मामले में पीड़ित पति द्वारा तहरीर दी गई है. गुमशुदगी दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है. आगे की कार्रवाई प्रचलित है.

Tags: Basti news, Uttar pradesh news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें