महिला ग्राम प्रधान के घर नकाबपोश बदमाशों ने की फायरिंग, CCTV में हुई कैद पूरी वारदात

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


पप्पू पाण्डेय/अमेठी : उत्तर प्रदेश के अमेठी जिला में देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने महिला ग्राम प्रधान के घर मे घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. फायरिंग की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्राम प्रधान की बेटी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल एक साल पहले इसी गांव में हुए चार लोगों की हत्या के मामले में महिला ग्राम प्रधान आरोपी थी जो जमानत पर बाहर हैं.

पुलिस कर रही हमलावरों की तलाश
ये पूरा मामला अमेठी कोतवाली क्षेत्र के गूंगवाछ गांव का है. जहां देर रात करीब 10 बजे महिला ग्राम प्रधान आशा तिवारी के घर मे घुसे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग कर दी. जिस समय ये घटना हुई उस समय महिला ग्राम प्रधान और उसकी बेटी घर में अकेली थी. फायरिंग की पूरी वारदात घर मे लगे सीसीटीवी कैद हो गई. देर रात सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

हत्या मामले में ग्राम प्रधान थीं मुख्य आरोपी
गौरतलब है कि इसी गांव में पिछले वर्ष मार्च के महीने में जमीनी विवाद में लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमलाकर चार लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था. मामले में महिला ग्राम प्रधान आशा तिवारी मुख्य आरोपी थी जो जमानत पर बाहर हैं. जबकि आशा तिवारी का बेटा नितिन तिवारी जेल में है और पति रामशंकर तिवारी को मामले में क्लीनचिट मिल चुकी है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें