IAS Transfers: चुनाव से पहले मंत्रालय में होने लगी अफसरों की जमावट, छह आईएएस अफसरों का ट्रांसफर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव को आयुष विभाग का अतिरक्त प्रभार सौंपा गया है.
गोपाल चंद्र डाड चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बनाया गया है.
स्वाति मीणा नायक को महिला बाल विकास विभाग में सचिव बनाया है.

भोपाल. मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव इसी साल नवंबर में होने हैं. इससे पहले मंत्रालय में अफसरों की नई जमावट शुरू हो गई है. जिन अफसरों की अपने मंत्रियों से बन नहीं रही थी, उन्हें लूप लाइन में भेजा गया है. इसके साथ ही, प्रमुख सचिव स्तर पर भी बदलाव के संकेत है.

मध्यप्रदेश शासन ने बुधवार को छह आईएएस अफसरों के ट्रांसफर किए हैं. चिकित्सा विभाग के कमिश्नर जॉन किंग्सली ए को नर्मदा घाटी विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण के संचालक बनाया गया है. बताया जा रहा है कि चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग उनसे नाराज थे. किंग्सली के स्थान पर गोपाल चंद्र डाड चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बनाया गया है. वे अभी पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आयुक्त थे. घुमंतू और अर्ध घुमंतू जनजाति विभाग के संचालक के अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. स्वाति मीणा नायक को महिला बाल विकास विभाग में सचिव बनाया है.

यह भी पढ़ें : MP: आईपीएस अफसर बोले- महिला पहलवान हमारी बेटियां, वे देश की शान, उनसे गोलियों से निपटना गलत 

आपके शहर से (भोपाल)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव की नाराजगी भारी पड़ी

2009 बैच के आईएएस अभिषेक सिंह को राज्य निर्वाचन आयोग का सचिव बनाया गया है. सूत्र बताते हैं कि मुख्य सचिव उनसे नाराज थे. रत्नाकर झा श्रम विभाग के उप सचिव होंगे. उन्हें मध्य प्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार मंडल एवं कल्याण आयुक्त मध्य प्रदेश असंगठित शहरी व ग्रामीण कर्मकार कल्याण मंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है. संजय कुमार जैन को लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग में उप सचिव बनाया गया है. मध्यप्रदेश राज्य लोक परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी का प्रबंध संचालक बनाया गया है. मध्य प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम भोपाल के एमडी और इंटर स्टेट ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश के जानापाव में है भगवान परशुराम की जन्मस्थली, अब यहां बनेगा परशुराम लोक

प्रमुख सचिवों को अतिरिक्त प्रभार

सूत्र बताते हैं कि अपर मुख्य सचिव और प्रमुख सचिव स्तर के अफसरों की भी तबादला सूची जल्द ही जारी हो सकती है. इस पर प्रारंभिक चर्चा हो चुकी है. हालांकि इससे पहले ही बुधवार को प्रमुख सचिव कल्पना श्रीवास्तव को आयुष विभाग का अतिरक्त प्रभार सौंपा गया है. प्रमुख सचिव अनिरूद्ध मुकर्जी मध्यप्रदेश राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी के एमडी का प्रभार दिया गया है. सचिन सिन्हा को सामाजिक न्याय विभाग और उमाकांत उमराव को सहकारिता विभाग के प्रमुख सचिव का भी काम दिया गया है. मुकेश चंद्र गुप्ता को राज्य योजना आयोग का सदस्य सचिव का, पी नरहरि को खेल एवं युवा कल्याण का सचिव पद का और राकेश कुमार श्रीवास्तव को भोपाल गैस त्रासदी का संचालक पद का प्रभार दिए जाने के आदेश किए गए हैं.

Tags: IAS Officer, Madhya Pradesh government, Madhya Pradesh News Updates, MP Govt order, MP News Today, Officer transfer

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें