राहुल दवे/इंदौर: नौतपा के 9 दिनों में तपन बहुत ही अधिक बढ़ जाती है. इस बार नौतपा की शुरुआत 25 मई से हुई थी और अभी छह दिन पूरे हो चुके हैं, जिसमें बहुत अधिक गर्मी का एहसास लोगों को नहीं हुआ है. मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो बचे हुए दिन भी इसी तरह ठंडे ही रहने वाले हैं, जिसमें तापमान 40 डिग्री के करीब भी जाने के आसार नहीं हैं.
बताया जा रहा है कि राजस्थान और गुजरात में भी गर्मी असरदार नहीं है. वहीं से गर्म हवा प्रदेश की तरफ आती है, जिसकी वजह से तापमान में इजाफा होता है. ये गर्म हवा इस बार नहीं आ रही हैं. मंगलवार सुबह भी आसमान साफ था, लेकिन दोपहर 12 बजे तक हल्के बादल और 9 किलोमीटर की रफ्तार से हवा भी चलने लगी. अधिकतम तापमान औसत से 3 डिग्री कम होकर 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
आने वाले दिनों में भी किसी तरह की तेज गर्मी के आसार नहीं हैं. रविवार रात को बारिश की वजह से न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री तक चला गया था, जो औसत से 6 डिग्री कम था. सोमवार रात को इसमें 5.5 डिग्री की वृद्धि हो गई और पारा 24.6 डिग्री तक गया. सोमवार रात को हवा एकदम मंद हो गई. उमस महसूस हुई तो उम्मीद थी कि फिर से बारिश आ सकती है, लेकिन आसमान एकदम साफ नजर आ रहा था. इस बार गर्मी की एक खासियत यह भी रही कि रात के वक्त उमस, गर्माहट महसूस नहीं हुई. इसके पीछे वजह यह है कि न्यूनतम तापमान पूरे सीजन 25 डिग्री से अधिक नहीं हुआ.
आपके शहर से (इंदौर)

Taste of Bhopal: मुंह में पानी ला देंगी भोपाल की गलियां, ये Video देखा क्या आपने!

Cheetah Project: कूनो से नौरादेही में शिफ्ट होंगे चीते, 6 मौतों के बाद सरकार अलर्ट

सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा यह टीका! भोपाल से होगी वैक्सीनेशन की शुरुआत, जानें डिटेल्स

Nda Full Form: क्या है एनडीए की फुल फॉर्म, यहां पर किसे और कैसे मिलती है नौकरी

BJP Yuva Morcha का उग्र प्रदर्शन, CGPSC Result को लेकर Protest,collectorate का किया घेराव | Congress

Salkanpur Devi Lok: 221 Crore से बनेगा Devi का भव्य लोक,CM Shivraj Singh का Dream Project ! Top News

Sarkari Naukri 2023 : नॉन टीचिंग पदों पर नौकरी का मौका, IISR ने निकाली भर्ती

UPSC Result 2022: IAS पद पर चुने गए हैं 180 कैंडिडेट्स, जानिए कितनी मिलेगी सैलरी

बच्चों ने उठाई लाठी…लिया मोबाइल से दूर रहने का संकल्प, देखिए इस पहलवान की पहल

Khragone Bus Accident: बस ड्राइवर ने पी रखी थी शराब, इसलिए खरगोन में हुआ भीषण हादसा, FSL रिपोर्ट में खुलासा

Damoh MP: गंगा जमना स्कूल में हिंदू छात्राओं ने हिजाब पहना! पोस्टर वायरल हुआ तो गृह मंत्री ने दिए जांच के आदेश
क्या हैं नौतपा?
नौतपा 9 दिनों के पीरियड का एक महत्वपूर्ण मौसमी घटनाक्रम है. यह तब शुरू होती है जब सूर्य देव रोहिणी नक्षत्र में 15 दिन के लिए प्रवेश करते हैं और शुरुआत के 9 दिन धरती काफी तेज तपती है. इन्हीं शुरुआती 9 दिनों को नौतपा कहा जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि इस दौरान सूर्य पृथ्वी पर लंबवत पड़ती है. यह अमूमन मई-जून महीने के बीच आती है. ज्योतिष शास्त्र में ऐसा माना गया है कि नौतपा के दौरान जिस क्षेत्र में बारिश होती है, उसे नौतपा का गलना कहते हैं. मान्यताओं के अनुसार इन दिनों जहां पर बारिश हो जाती है, वहां पर बारिश के मौसम में कम बारिश होती है.
.
Tags: Indore news, Mp news, MP weather, MP weather forecast
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 19:27 IST








