दिल्‍ली एम्‍स घोषित हुआ टोबेको फ्री जोन, स्‍मोकिंग या तंबाकू थूकने पर लगेगा इतना जुर्माना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज दिल्‍ली में अब स्‍मोकिंग करना या तंबाकू थूकना महंगा पड़ सकता है. अस्‍पताल परिसार को टोबेको फ्री जोन घोषित किया गया है. ऐसे में यहां तंबाकू या खैनी खाकर थूकने या सिगरेट-बीड़ी पीते हुए पकड़े जाने पर 200 रुपये का जुर्माना देना पड़ेगा. इतना ही नहीं धूम्रपान रोकने का यह नियम सिर्फ एम्‍स के डॉक्‍टर, नर्स या सपोर्टिंग स्‍टाफ के लिए ही नहीं है बल्कि अस्‍पताल में आने वाले सभी मरीजों, उनके रिश्‍तेदारों और विजिटर्स पर भी लागू होगा.

विश्‍व तंबाकू निषेध दिवस पर एम्‍स के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने सभी विभागों के प्रमखों से अनुरोध किया है कि वे इस नियम का पालन अपने विभागों में काम करने वाले सभी कर्मचारियों के साथ ही आने वाले मरीजों के लिए भी कठोरता से लागू करें साथ ही किसी भी व्‍यक्ति को किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन अस्‍पताल परिसर में करने के लिए अनुमति न दें.

बता दें कि पिछले साल 14 दिसंबर को लोगों के स्‍वास्थ्‍य को देखते हुए डॉ. श्रीनिवास ने एम्‍स में स्‍वच्‍छ भारत अभियान के तहत तंबाकू बैन कर दिया था. उन्‍होंने स्‍मोकिंग से लेकर किसी भी रूप में तंबाकू खाने या थूकने को अपराध की श्रेणी में माना था और उस पर 200 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान किया था. अब एक बार फिर एम्‍स निदेशक ने सभी विभागों को इसकी जानकारी दोबारा देते हुए टोबेको फ्री जोन की अपील की है.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

गौरतलब है कि चीन के बाद भारत तंबाकू का दूसरा सबसे बड़ा उपभोक्‍ता और उत्‍पादक देश है. यह तंबाकू महामारी की दूसरी स्‍टेज पर है. आंकड़ों के अनुसार यहां सालाना 13 लाख लोग तंबाकू सेवन के कारण होने वाली बीमारियों से मर जाते हैं. ऐसे में कितना चिंताजनक है कि रोजाना 2 हजार लोग भारत में तंबाकू की वजह से मौत के मुंह में चले जाते हैं.

Tags: Tobacco Ban, World No Tobacco Day

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें