
निशा राठौड़/ उदयपुर. शहर के बाजारों में इन दिनों करमंदा/करोंदा की बिक्री जमकर हो रही है. आदीवासी अंचल के लोग इसे जंगलों से तोड़ कर शहर में बेचने के लिए आ रहे है. इस फल को खाने के कई शारीरिक फायदे है. इसलिए इसकी मांग भी अधिक है. लेकिन खास बात यह है की यह फल गर्मियों में केवल 15 से 20 दिनो के लिए ही बाजार में आता है.
आयुर्वेदिक गुणों से भरा है यह फल
उदयपुर के राजकीय आयुर्वेद चिकित्सक डाक्टर शोभालाल औदीच्य ने बताया कि करमंदा एक ऐसा फल है जिससे पेट को स्वस्थ रख सकते है. करौंदे का सेवन करने से पेट स्वस्थ रहता है. ये कब्ज, गैस और एसिडिटी आदि की परेशानी से छुटकारा दिलाते हैं. ये लूज मोशन जैसी समस्या को भी दूर करते हैं. ये आंतों को स्वस्थ रखते हैं. इसके साथ ही यह महिलाओ के लिए भी काफी फायदेमंद है महावारी के समय में आ रही समस्याओं को भी यह ठीक करता है. साथ ही नियमित महिलाओ के हार्मोनल बदलाव को भी ठीक करता है.
खाने में भी विभिन्न प्रकार से किया जाता है प्रयोग
करमंदे का प्रयोग कच्चे और पक्के दोनो तरह से प्रयोग किया जाता है. कच्चा होने पर आम तौर पर घरों में इससे सब्जी, चटनी, मुरब्बा और अचार बनाया जाता है. इसके साथ ही पक जाने पर इसे सीधा भी खाया जा सकता है क्योंकि पकने के बाद यह फल मीठा हो जाता है और इसका जूस बना कर भी पिया जा सकता है.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 18:37 IST








