JAC Result 2023 : मजदूर की बेटी ने 12 वीं में किया जिला टॉप, बोली-सेल्फ स्टडी से मिली सफलता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कैलाश कुमार/ बोकारो. अपनी मेहनत और लगन के दम पर बोकारो के मियांजान मेमोरियल इंटर कॉलेज बिजुलिया की छात्रा खुशी कुमारी ने 12वीं आट्र्स में 89.4 प्रतिशत लाकर जिला टॉपर होने का गौरव प्राप्त किया है. आरएम इंटर कॉलेज चास के एजाज अहमद ने 89.2 प्रतिशत लाकर जिले में दूसरा स्थान हासिल किया. राम रूद्र प्लस टू उच्च विद्यालय चास कि सरस्वती कुमारी ने 88.8 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रही है.

खुशी ने 12वीं आट्र्स की परीक्षा में सभी विषय पर उम्दा प्रदर्शन किया है. अंग्रेजी में 96, हिंदी में 87, इतिहास में 92, राजनीति विज्ञान में 89, सामाजिक विज्ञान में 75 और मनोविज्ञान में 83 नंबर हासिल किया है. न्यूज़ 18 से बातचीत में खुशी ने बताया कि अपनी परीक्षा के परिणाम से काफी खुश है. भविष्य में वह आइएएस ऑफिसर बनकर देश की सेवा करना चाहती है.

खुशी ने बताया कि परीक्षा के दौरान वह रोजाना 5 से 7 घंटे पड़ा करती थी. उन्होंने कभी भी पढ़ाई के लिए अलग से ट्यूशन ज्वाइन नहीं किया. हमेशा खुद से पढ़ाई की. प्रत्येक विषयों के नोट्स को ध्यान में रखते हुए निरंतर रिवीजन किया. जिससे वह चीजों को लंबे समय तक याद रख पाई. अपनी जूनियर्स को खुशी ने सलाह दी कि परीक्षा की तैयारियों के वक्त अपने आपको तनाव मुक्त रखें ताकि आप परीक्षा में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर सके.

खुशी के पिता आलोक कुमार झा ने बताया कि वह बेटी के परिणाम से काफी खुश है. उनका आशीर्वाद है कि खुशी अपने जीवन में हमेशा सफलता हासिल करे और आगे बढ़े. खुशी के पिता ने बताया कि वह बोकारो इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक का काम करते हैं. वहीं उनकी माता शताब्दी झा गृहिणी है. इससे पूर्व खुशी ने अपनी दसवीं की पढ़ाई सरदार पटेल पब्लिक स्कूल से पूरी की थी. पढ़ाई के अलावा खुशी को पेंटिंग का भी शौक है.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 17:42 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें