
हाइलाइट्स
IPS अधिकारी विजय कुमार बने UP के नए कार्यवाहक DGP.
डीजीपी का कार्यकाल 31 जनवरी 2024 को समाप्त हो जाएगा.
लखनऊ. उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Adityanath government) ने IPS विजय कुमार को यूपी का नया पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी (UP DGP Vijay Kumar) बनाया है. हालांकि, उन्हें फिलहाल कार्यवाहक डीजीपी बनाया गया है.1988 बैच के IPS विजय कुमार दलित समाज से हैं. उनका कार्यकाल 31 जनवरी 2024 को समाप्त हो जाएगा. विजय कुमार कई अहम पदों पर रह चुके हैं और वे यूपी के विभिन्न जिलों की कमान भी संभाल चुके हैं.
1988 बैच के आईपीएस विजय कुमार मूल रूप से झांसी के रहने वाले हैं. सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के बाद विजय कुमार ने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी. प्रोफेशनल कैरियर में विजय कुमार गोरखपुर, नैनीताल, रुद्रपुर के एएसपी रहे. बरेली सिटी और देहात के एसपी रहे. पीलीभीत, बांदा, महाराजगंज, मुजफ्फरनगर, गोरखपुर, लखनऊ के एसएसपी रहे.
आईपीएस विजय कुमार इलाहाबाद, मेरठ, आजमगढ़ रेंज के डीआईजी रहे. वे आगरा, कानपुर, गोरखपुर जोन के आईजी रह चुके हैं. इसके साथ ही वे सिक्योरिटी, ट्रैफिक और भर्ती बोर्ड के एडीजी रह चुके हैं. होमगार्ड, सीबीसीआईडी और विजिलेंस के डीजी पद की भी कमान संभाली है. वर्तमान में विजय कुमार डीजीपी के साथ ही विजिलेंस और सीबीसीआईडी के डीजी हैं.
कौन हैं IPS विजय कुमार?
झांसी के रहने वाले विजय कुमार ने सिविल इंजीनियरिंग में BTech की पढ़ाई की है. आईपीएस बने तो बतौर SP पहली पोस्टिंग नवंबर 1989 से नवंबर 1990 तक शाहजहांपुर में रहे. इसके बाद गोरखपुर में एसपी रहे. इस जिम्मेदारी पर विजय कुमार नैनीताल और बरेली में तैनात किए गए. ट्रेनिंग का कार्यकाल खत्म हुआ तो बतौर कप्तान विजय कुमार की पहली तैनाती पीलीभीत में हुई.
पीलीभीत के बाद विजय कुमार बांदा, महाराजगंज और मुजफ्फरनगर के एसपी रहे. लगभग सवा दो साल गोरखपुर के SSP भी रहे. जनवरी 2000 से मई 2002 तक गोरखपुर के एसएसपी भी रहे. गोरखपुर के साथ-साथ इलाहाबाद और लखनऊ एसएसपी विजय कुमार डीआईजी बने.
इसके बाद डीआईजी इलाहाबाद रेंज, जीआरपी मेरठ और डीआईजी आजमगढ़, आगरा और गोरखपुर जोन की जिम्मेदारी संभाली. अगस्त 2022 में विजय कुमार को डीजी सीबीसीआईडी और डीएस चौहान के रिटायरमेंट के बाद डीजी विजिलेंस का चार्ज दिया गया.
.
Tags: UP DGP, UP latest news, UP news
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 17:33 IST








