Airforce: वायु सेना में अफसर बनने का मौका, अलग-अलग ब्रांच में निकली 276 वैकेंसी, 1 जून से कर सकते हैं आवेदन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Recruitment in Indian Army: भारतीय वायु सेवा ने उड़ान शाखा में अल्‍पकालिक कमीशन और ग्राउंड ड्यूटी के लिए तकनीकी एवं गैर तकनीकी शाखाओं में अल्‍पकालिक कमीशन के लिए आवेदन जारी किए हैं. यह आवेदन वायुसेना सामान्‍य प्रवेश परीक्षा (एएफ कैट -02/2023 एनसीसी विशेष) के लिए जारी किए हैं. इच्‍छुक अभ्‍यर्थी अपने आवेदन https://afcat.cdac.in/AFCAT/ वेबसाइट पर ऑनलाइन भेज सकते हैं.

वायुसेना के अनुसार, यह आवेदन जुलाई 2024 में प्रारंभ होने वाले कोर्स के लिए हैं. आवेदन के लिए इच्‍छुक पुरुष एवं महिला अभ्‍यर्थियों को https://careerindianairforce.cdac.in/ अथवा https://afcat.cdac.in/AFCAT/ पर जाकर ऑनलाइन रजिस्‍ट्रेशन कराना होगा. इसके बाद, वह 1 जून 2023 की सुबह 11 से 30 जून 2023 को अपराह्न 5 बजे तक अपने आवेदन कर सकेंगे. वायुसेना ने AFCAT-02/2023 के लिए कुल 276 वैकेंसी जारी की हैं.

किस पद के लिए कितनी वैकेंसी
वायु सेना ने एएफ कैट प्रवेश के अंतर्गत उड़ान शाखा के लिए कुल 11 भर्तियां निकाली हैं, जिनमें 5 पुरुष और 6 महिला अभ्‍यर्थियों के लिए हैं. इसी तरह, ग्राउंड ड्यूटी (तकनीकी ब्रांच) के लिए कुल 151 वैकेंसी हैं, जिनमें 136 पुरुषों के लिए और 15 महिलाओं के लिए हैं. ग्राउंड ड्यूटी (गैरतकनीकी ब्रांच) के लिए 114 वैकेंसी हैं. इनमें 99 पुरुषों के लिए और 15 महिलाओं के लिए हैं. गैरतकनीकी ब्रांच की ये भर्तियां प्रशासन, संभारिकी, लेखा, शिक्षा और मौसम विज्ञान विभाग के लिए हैं.

यह भी पढ़े: देश के पहले एयरफोर्स हेरिटेज सेंटर का राजनाथ सिंह आज करेंगे उद्घाटन, फाइटर जेट में उड़ान का अनुभव ले सकेंगे लोग

आवेदन के लिए क्‍या है आयु सीमा
उड़ान शाखा में आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु 1 जुलाई 2024 को 20 से 24 वर्ष के बीच होना चाहिए. यानी इन आवेदकों का जन्‍म 2 जुलाई 2000 से 1 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए. वहीं, ग्राउंड ड्यूटी के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों आयु 1 जुलाई 2024 को 20 से 26 वर्ष के बीच होनी चाहिए. यानी इन आवेदकों का ज्‍नम 2 जुलाई 1998 से 1 जुलाई 2004 के बीच होना चाहिए. 

यह भी पढ़े: भारतीय वायुसेना का बड़ा फैसला, MiG-21 लड़ाकू विमान की सभी उड़ानों पर रोक, होगी जांच

कितना होगा वेतन
भारतीय वायु सेना में कमीशन होने के बाद चयनित अभ्‍यर्थियों को फ्लाइंग ऑफिसर की रैंक मिलेगी. साथ ही, सातवें केंद्रीय वेतन आयोग के 10वें स्‍तर के हिसाब से 56100 रुपए से 177500 रुपए वेतन का भुगतान किया जाएगा. इसके अतिरिक्‍त, 15500 रुपए का एमएसपी मिलेगा. फ्लाइंग कैटेड के तौर पर प्रशिक्षण के दौरान 56100 रुपए प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा. 

Tags: Government jobs, Govt Jobs, Indian air force

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें