Summer Vacation : हरियाणा के बच्चों के लिए खुशखबरी, गर्मी की छुट्टी में नहीं करना होगा होमवर्क

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



सुशील शर्मा/महेंद्रगढ़. हरियाणा में गर्मियों की छुट्टियां हो गई हैं और होमवर्क को लेकर हर बार बच्चे तनाव में आ जाते थे. लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं होने वाला क्योंकि हरियणा शिक्षा विभाग की तरफ से बच्चों को बड़ी राहत दी गई है.सरकार की तरफ से यह आदेश जारी हुआ था कि बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाएगा.इसके बजाए बच्चों को अच्छे संस्कार और जीवन से संबंधित अनुभव साझा करने होंगे.

इसी के चलते महेंद्रगढ़ में मॉडल संस्कृति स्कूल ने अभिभावकों की मीटिंग बुलाई और गर्मियां की छुटियों में बच्चो को होमवर्क की जगह अच्छे संस्कार देने के लिए किया जागरूक किया गया . स्कूल के प्रिंसिपल ने बताया कि हम चाहते कि हमारे छात्रों को शिक्षा के साथ- साथ संस्कार भी अच्छे मिले.जिससे वो देश के अच्छे नागरिक की भूमिका अदा कर सके. उन्होंने कहा कि की उनके स्कूल के छात्रों ने 96% अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है. इसके लिए हमारे विद्यार्थी बधाई के पात्र है. मॉडल संस्कृति स्कूल में कुशल टीचरों के द्वारा प्राइवेट स्कूलों से भी अच्छी पढ़ाई हो रही है, जिससे अच्छे परीक्षा परिणाम आ रहे है.

स्कूलों ने पहल को बताया सराहनीय
आपको बता दें कि हरियाणा में स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां होने से पहले ही आदेश जारी किए गए कि बच्चों को होमवर्क नहीं दिया जाएगा. अब स्कूलों की तरफ से इसे अमल में लाया जा रहा है. विभाग की तरफ से की गई ये पहले काफी सराहनीय है क्योंकि अब बच्चे जीवन से संबंधित तजुर्बे शेयर करेंगे. इससे उनका भविष्य भी उज्ज्वल होगा.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें