रिजेक्शन नहीं, अपने को-स्टार के चलते फिल्मों से बाहर हुए ये 5 सितारे, एक ने तो छोड़ दी ब्लॉकबस्टर मूवी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


फिल्मी सितारे अक्सर अपनी फिल्मों का चुनाव करते हुए काफी सोच विचार करते हैं. किसी भी एक्टर के लिए अपने करियर को सही दिशा में ले जाने के लिए एकमात्र रास्ता होता है सही फिल्मों का चुनाव करना. लेकिन कुछ ऐसे भी एक्टर्स हैं जो महज आपसी मतभेद के चलते अपने को-स्टार की वजह से कई फिल्मों में काम करने से इनकार कर देते हैं. कई ऐसी फिल्मों हैं जो एक्टर्स ने जब ठुकराई तो वह बाद में ब्लॉबस्टर साबित हुईं.

रानी मुखर्जी और अमिताभ बच्चन की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘ब्लैक’ में रानी मुखर्जी नहीं बल्कि करीना कपूर मिशेल का किरदार निभाने वाली थी. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पहले ये ऑफर करीना को ही दिया गया था. संजय लीला भंसाली की इस फिल्म में एक दिव्यांग लड़की का किरदार पहले रानी मुखर्जी नहीं बल्कि करीना ही निभाने वाली थीं. लेकिन कहा जाता है कि बच्चन परिवार से उस वक्त उनके रिश्ते ठीक ना होने की वजह से उन्होंने इस फिल्म से दूरी बना ली और इस किरदार को रिजेक्ट कर दिया था.(फोटो साभार:Instagram@kareenakapoorkhan) सिद्धार्थ मल्होत्रा और कैटरीन कैफ की फिल्म ‘बार बार देखो’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा से पहले रणवीर सिंह कास्ट करने की बात सामने आई थी. लेकिन उन्होंने कैटरीना कैफ के चलते ये फिल्म करने से इनकार कर दिया था. कहा जाता है कि रणबीर कपूर की वजह से कैटरीना कैफ और दीपिका पादुकोण की बात बंद थी, ऐसे में रणवीर सिंह ने अपनी पत्नी दीपिका की वजह से फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया. (फोटो साभार:Instagram@ranveersingh) साल 2017 में आई फिल्म बादशाहो के लिए पहले ऐश्वर्या राय को कास्ट करने की बात सामने आई थी. लेकिन जैसे ही उन्हें पता चला कि दिलजीत दोसांझ की जगह फिल्म में इमरान हाश्मी नजर आने वाले हैं, उन्होंने इस फिल्म में काम करने से मना कर दिया. कॉफी विद करण चैट शो के रेपिट फायर राउंड में इमरान ने ऐश्वर्या को प्लास्टिक कह दिया था, इस बात से ऐश्वर्या काफी नाराज हुई थीं और इमरान के साथ काम नहीं करना चाहती थीं. (फोटो साभार:Instagram@aishwaryaraibachchan_arb) यूं तो रणबीर कपूर और सोनाक्षी सिन्हा में किसी तरह की कोई अनबन नहीं हैं लेकिन रणबीर कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को साथ कास्ट किया जा रहा था, हालांकि रणबीर को सोनाक्षी के साथ काम करने से कोई परेशानी भी नहीं थी. उन्होंने प्रोड्यूसर से कहा था कि सोनाक्षी उनके मुकाबले काफी बड़ी नजर आती हैं जो फिल्म के लिए ठीक नहीं है. लेकिन जब प्रोड्यूसर ने सोनाक्षी के साथ ही फिल्म बनाना चाहा, तो रणबीर ने इस फिल्म को बाय बाय कह दिया था. (फोटो साभार:Insatram@ranbir_kapoooor) साल 2015 में आई ब्लॉबस्टर फिल्म बाजीराव मस्तानी में संजय लीला भंसाली पहले सलमान खान और ऐश्वर्या को साथ में कास्ट करना चाहते थे. एक्ट्रेस ने फिल्म साइन भी कर ली थी, लेकिन जब उन्हें पता चला कि संजय इस फिल्म में उनके अपोजिट सलमान को उनके साथ कास्ट करने वाले हैं तो उन्होंने फिल्म में काम करने से मना कर दिया और बाद में ये फिल्म करीना कपूर को ऑफर उन्होंने भी मना कर दिया तो बाद में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को कास्ट कर लिया. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें