देश के तीन राज्‍यों में अभी नहीं पहुंची वंदेभारत, यहां जानें कब तक पहुंचेगी ?

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. वंदेभारत ट्रेन देश के तीन राज्‍यों को छोड़कर लगभग सभी राज्‍यों में (पूर्वोत्‍तर का प्रमुख राज्‍य असम भी शामिल) पहुंच चुकी है. तीन राज्‍यों में उत्‍तर भारत के दो प्रमुख राज्‍य है और तीसरा पर्यटन की दृष्टि से खास है. रेलवे मंत्रालय की इन तीनों में राज्‍यों में भी जल्‍द वंदेभारत चलाने की तैयारी है. मंत्रालय के अधिकारियों के अनुसार बचे हुए तीनों प्रमुख राज्‍यों में गोवा वंदेभारत का संचालन शुरू हो जाएगा.

मौजूदा समय देश के विभिन्‍न राज्‍यों और यूटी में 18 वंदेभारत ट्रेनों का सफल संचालन हो रहा है. जिन तीन राज्‍यों में वंदेभारत का संचालन नहीं हो रहा है, उनमें गोवा, झारखंड और बिहार शामिल है. पूर्वोत्‍तर के राज्‍यों में असम को छोड़कर बचे हुए सभी राज्‍यों में अभी ट्रैक का इलेक्‍ट्रीफिकेशन नहीं हुआ है और हाल ही में गुवाहाटी, असम में वंदेभारत का संचालन शुरू हो चुका है.

रेलवे मंत्रालय के अनुसार गोवा मुंबई वंदेभारत ट्रेन 3 जून को शुरू होने जा रही है. रांची (झारखंड) और पटना (बिहार) वंदेभारत का संचालन भी जून में शुरू हो जाएगा. इस तरह का जून में सभी राज्‍यों में वंदेभारत ट्रेन पहुंच जाएगी. सभी राज्‍यों में वंदेभारत ट्रेनों के संचालन शुरू होने के बाद जरूरत के अनुसार अन्‍य व्‍यस्‍त रूटों पर वंदेभारत ट्रेनें चलाई जाएंगी.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

18 वंदेभारत ट्रेनों का हो रहा है सफल संचालन

देश की पहली वंदे भारत ट्रेन सबसे नई दिल्‍ली से भगवान शिव की नगरी काशी के बीच चली. यह ट्रेन फरवरी 2019 में चलाई गयी है. वहीं, दूसरी ट्रेन को भी धार्मिक नगरी से जोड़ा गया और यह ट्रेन नई दिल्ली से श्री वैष्णो देवी कटरा के बीच चली. तीसरी गांधीनगर से मुंबई के बीच चलाई गयी, चौथी नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन हिमाचल के बीच शुरू की गयी. पांचवीं वंदेभारत को चेन्‍नई से मैसूर के बीच चलाया गया. छठीं वंदेभारत नागपुर से बिलासपुर के बीच चली. इसी तरह सातवीं वंदेभारत ट्रेन हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी, आठवीं वंदेभारत सिकंदराबाद से विशाखपट्टनम के बीच, नौंवी मुंबई से सोलापुर, 10वीं मुंबई से शिरडी,11वीं रानी कमलापति स्‍टेशन (भोपाल) से निजामुद्दीन, 12वीं, 13वीं सिकंदराबाद से तिरुपति व चेन्‍नई से कोयंबटूर, 14वीं दिल्‍ली से अजमेर, 15वीं तिरुअंतपुरम से कासरगोड, 16वीं भुवनेश्‍वर से हावड़ा, 17वीं ट्रेन दिल्‍ली से देहरादून, 18वीं न्‍यू जलापाईगुड़ी से गुवहाटी से शुरू हुई है.

Tags: Goa news, Indian railway, Vande bharat, Vande bharat train

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें