Success Story: आंखों में सिर्फ 25% रोशनी, खुद लिखा पेपर, बोर्ड रिजल्ट देख नहीं हुआ यकीन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली (Success Story, Motivational Story). ज्यादातर बच्चे पढ़ाई न करने के तमाम बहाने बनाते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद मार्क्स अच्छे न आने पर भी उनके पास उसे जस्टिफाई करने के कई कारण होते हैं. लेकिन समाज में कुछ ऐसे भी बच्चे हैं, जो हर कठिनाई को पार कर अपना लक्ष्य हासिल करने में जुटे हुए हैं (Maharashtra HSC Result 2023).

बोर्ड रिजल्ट 2023 जारी होने के साथ ही हमारे सामने संघर्ष की कई दास्तानें आईं हैं. इनमें कई बच्चे बहुत गरीब परिवार के थे. कुछ के पास फीस जमा करने तक का भी बजट नहीं था. कुछ शारीरिक रूप से अक्षम होने के बावजूद टॉपर्स लिस्ट में शामिल हैं. महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा 2023 में शामिल हुए व्रजेश चेतन शाह की कहानी किसी को भी मोटिवेट करने के लिए काफी है (Vrajesh Chetan Shah).

पेपर लिखने में आता है मजा
व्रजेश चेतन शाह आंशिक रूप से दृष्टिहीन हैं. ऐसे बच्चों को बोर्ड पेपर लिखने के लिए स्क्राइब की सुविधा दी जाती है. आंखों की 75 फीसदी रोशनी जाने के बावजूद उन्होंने महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा खुद लिखी (Maharashtra HSC Result 2023). उनका कहना है कि उन्हें पेपर खुद लिखने में मजा आता है. इसके लिए वह किसी की मदद लेने में सहज नहीं हैं.

अलग होता है प्रश्न पत्र
व्रजेश ने मुंबई के माटुंगा में स्थित एमसीसी कॉलेज से एचएससी परीक्षा में 86.83% अंक हासिल किए हैं. आंशिक रूप से दृष्टिहीन छात्र के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है. व्रजेश ने मीडिया इंटरव्यू में बताया कि उनका प्रश्न पत्र सामान्य छात्रों से अलग होता था. उन्हें काफी बड़े फॉन्ट वाला प्रश्न पत्र मिलता था. इससे वह उसमें लिखे प्रश्न पढ़कर आसानी से अपने उत्तर लिख लेते थे.

मुंबई की ही नशराह सेरेब्रल पाल्सी से ग्रसित हैं. उन्होंने महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं परीक्षा में 54.33 फीसदी अंक हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें:
आसान होगा विदेश में पढ़ाई का सपना, ऐसे निकलेगी पॉकेट मनी, इन बातों का रखें ख्याल
4 दिनों में है जेईई एडवांस परीक्षा, IIT में एडमिशन के लिए ऐसे करें तैयारी

Tags: Board Results, Maharashtra News, Motivational Story, Success Story

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें