
हाइलाइट्स
विवाहितों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है.
आपको गवर्नमेंट से कोई बड़ा लाभ या एरियर मिल सकता है.
सिंह राशिवाले लोगों के लिए जून 2023 अच्छा रहेगा. नौकरी में पदोन्नति के अच्छे योग बनेंगे. आपको सैलरी में इंक्रीमेंट मिल सकता है. बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी यह महीना अच्छा रहने वाला है. कर्क राशिवालों के लिए महीने की शुरुआत अच्छी होगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए समझ कर चलने का समय है. पढ़ें कर्क, सिंह और कन्या का जून 2023 का मासिक राशिफल.
कर्क मासिक राशिफल जून 2023
महीने की शुरुआत आपके लिए अच्छी होगी. विवाहितों जीवन में प्रेम और रोमांस के साथ थोड़ी कहासुनी भी होगी, लेकिन आप अपने रिश्ते को संभालने में कामयाब रहेंगे. बिजनेस पार्टनर से अच्छे रिलेशन मेंटेन करके रखना जरूरी होगा. आपके अंदर गजब का कॉन्फिडेंस होगा, जो आपको आगे बढ़ाने की एनर्जी देगा, लेकिन ग्रहों का संयोजन इस प्रकार से हो रहा है कि आपका किसी से झगड़ा भी हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें और सोच समझकर ही किसी से कुछ कहें, अन्यथा झगड़ा होने से आपको मानसिक रूप से परेशानी महसूस हो सकती है. नौकरीपेशा लोगों के लिए समझ कर चलने का समय है. आप खूब मेहनत करेंगे और अपनी नौकरी में अच्छी स्थिति प्राप्त करने की कोशिश करेंगे. हालांकि, कार्यस्थल पर आपके ऊपर इतना प्रेशर होगा कि आप परेशान हो जाएंगे. उसी परेशानी में कुछ गड़बड़ भी कर सकते हैं, जो आपके विरुद्ध जा सकती है, इसलिए बेहद सतर्क होकर काम करना जरूरी होगा.
बिजनेस में इस समय ठंडे दिमाग से चलने की जरूरत होगी. जल्दबाजी में आकर कोई डिसीजन न लें, अन्यथा दिक्कत हो सकती है. निवेश के लिए यह समय अच्छा रहेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो वे अपनी पढ़ाई में कुछ नए विषयों का समावेश करते हुए आगे बढ़ेंगे. आपको किसी मेंटर से गाइडेंस मिलेगा. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो यह समय आपके लिए अच्छा रहेगा. हालांकि, आपको अपने खानपान पर ध्यान देने की जरूरत है. यात्रा के लिए इस महीने का दूसरा और चौथा सप्ताह अच्छा है.
सिंह मासिक राशिफल जून 2023
सिंह राशि वाले लोगों के लिए यह महीना अच्छा रहेगा. विवाहितों के गृहस्थ जीवन में तनाव देखने को मिल सकता है. जीवनसाथी और आपके बीच नासमझी के कारण हुई कोई बात झगड़े का कारण बन सकती है. इसे दूर करने की कोशिश करें. खासतौर से आपको अपने कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने के योग बनेंगे. गवर्नमेंट सेक्टर से भी आपको अच्छा लाभ मिल सकता है. यदि आप किसी गवर्नमेंट जॉब में हैं, तो आपको गवर्नमेंट से कोई बड़ा लाभ या एरियर मिल सकता है. नौकरी में पदोन्नति के अच्छे योग बनेंगे. आपको सैलरी में इंक्रीमेंट मिल सकता है.
बिजनेस कर रहे लोगों के लिए भी यह महीना अच्छा रहने वाला है. आपकी कार्यकुशलता और आपकी मेहनत के कारण सोसाइटी में आपका अच्छा नाम बनेगा. इसकी वजह से आपके बिजनेस की भी अच्छी ग्रोथ शुरू हो जाएगी. विद्यार्थियों की बात करें तो अभी वे पढ़ाई में अच्छा परफॉर्म करेंगे. अपने सब्जेक्ट पर भी आपकी पकड़ काफी मजबूत होगी. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी कोई बड़ी शारीरिक परेशानी तो नजर नहीं आती. हालांकि आपको ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करने की जरूरत है. यात्रा के लिए इस महीने का पहला और तीसरा सप्ताह अच्छा रहेगा.
कन्या मासिक राशिफल जून 2023
यह महीना आपके लिए अच्छा रहेगा. विवाहित लोग गृहस्थ जीवन में चल रहे तनाव को दूर करने की कोशिश करते नजर आएंगे. जो लोग लव लाइफ में हैं, वे खूब एंजॉय करेंगे. आप अपनी लाइफ को खुलकर एंजॉय करेंगे. आपके रिश्ते में रोमांस भी होगा, साथ में घूमने फिरने और शॉपिंग के भी मौके आएंगे. किसी अच्छी वेकेशन पर भी जा सकते हैं. आपको अपना लक्ष्य पूरा करने का मौका मिलेगा. आप अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करेंगे, जिससे आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए उस पर ध्यान देना जरूरी होगा. आपको प्रचुर मात्रा में धन लाभ होगा. आपकी इनकम में तेजी आएगी और आपको अपने हाथ में धन आता हुआ महसूस होगा.
हालांकि, उसके लिए यह समय थोड़ा कमजोर रहेगा. कोई भी ऐसा इन्वेस्टमेंट न करें, जो आपके लिए मुसीबत बन जाए. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय फेवरेबल रहेगा. आपको अपने बॉस का पूरा सपोर्ट मिलेगा. विद्यार्थियों की बात करें तो वे पढ़ाई में जमकर मेहनत करेंगे. इसका उन्हें फायदा भी होगा. कोई उपलब्धि भी हासिल हो सकती है. स्वास्थ्य के लिहाज से देखें तो अभी आपको अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा. कोई छोटी-मोटी समस्या भी हो तो उसे नजरंदाज न करें. किसी डॉक्टर से सलाह लेकर उपचार कराएं, ताकि किसी बड़ी परेशानी से बचा जा सके. यात्रा करने के लिए महीने का पहला और तीसरा सप्ताह अच्छा रहेगा.
.
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 14:10 IST








