अगर आप भी तोहफा देते समय होते हैं कंन्फ्यूज, तो आप के लिए इस थाली से बेहतर कुछ नहीं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आकाश कुमार / जमशेदपुर. अमूमन लोग किसी शादी पार्टी और प्रोग्राम में जाते हैं तो कुछ ना कुछ तोहफा जरूर लेकर जाते हैं. तोहफा क्या दें यह बहुत चिंता का विषय बना रहता है. तो आप भी अगर ऐसे ही कन्फ्यूजन में रहते हैं तो आप साकची मार्केट के फल मार्केट में आ सकते हैं. जहां आप को सुंदर और बेहतरीन तरीके से सजी हुई ड्राई फ्रूट्स की थाली मिलेगी.

इस मार्केट में आपको तीन से चार दुकान दिखेंगे जहां आपको ड्राई फ्रूट्स मिलेगी. कीमत की बात करें तो काजू 700 रुपए केजी, किशमिश 280 रुपए केजी, छुआरा 360 रुपए केजी, अंजीर 1000 रुपए केजी, मखाना 600 रुपए केजी, बादाम 720 रुपए केजी, मसाला काजू 900 रुपए केजी मिलता है. समय के साथ कीमत कम ज्यादा होती रहती है. यहां पर आपको सीड्स भी मिलेगे, जिसकी कीमत पंपकिन सीड्स 700 रुपए केजी, चिया सीड्स 600 रुपए केजी, सनफ्लावर सीड्स 500 रुपए केजी, वाटरमेलन सीड्स 800 रुपए केजी.

सजी हुई ड्राई फ्रूट्स थाली की कीमत 400 ग्राम 350 रुपए, 650 ग्राम वाली 550 रुपए, 800 ग्राम वाली 750 रुपए, 1 किलो 200 ग्राम वाली 1100 रुपए और दो किलो वाले 1550 रुपए की मिलती है. जिसमें काजू, किशमिश, बादाम, पिस्ता, अखरोट, और अन्य ड्राई फ्रूट्स होते हैं. इस थाली में कस्टमाइज का भी ऑप्शन है. जहां आप अपने मन पसंदीदा ड्राई फ्रूट जितनी मात्रा में डलवाना चाहे डलवा सकते हैं और किसी को तोहफा दे सकते हैं.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 13:13 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें