हापुड़ की गजब मेकअप गर्ल…चुकंदर से किया लिपस्टिक का कलर डार्क, देखें Viral Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अभिषेक माथुर/हापुड़. यूपी के हापुड़ की मेकअप गर्ल इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. मेकअप का शौक ऐसा है कि जहां भी मौका मिलता है, वहीं मेकअप करना शुरू कर देती हैं. वायरल वीडियो में वह चुकंदर से लिपस्टिक का रंग ठीक कर रही हैं. वहीं, मेकअप गर्ल का वीडियो इंस्टाग्राम और फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है.

हापुड़ में मोदी नगर रोड स्थित आदर्श नगर कॉलोनी में रहने वालीं प्रीति प्रभाकर ने बताया कि उन्हें मेकअप का बचपन से ही शौक रहा है. वह ब्यूटी प्रोडक्ट से तो मेकअप करती हैं ही, साथ ही उन्हें जो भी कुछ मेकअप के यूज में आने वाली चीज मिल जाती है, वह उससे भी अपना मेकअप कर लेती हैं.

बनना चाहती हैं क्रिमिनल लॉयर
मेकअप गर्ल प्रीति प्रभाकर ने बताया कि वह एलएलबी थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहीं और उनका सपना क्रिमिनल लॉयर बनने का है. साथ ही अपने वायरल वीडियो को लेकर कहा कि मैं एक कार्यक्रम में अपने पति के साथ गई थी. इस दौरान लगा कि मेरी लिपस्टिक का कलर होठों से कम हो गया है. इसके बाद सलाद में मौजूद चुकंदर उठाकर अपने होठों पर लगा लिया. इसका वीडियो अचानक मेरे पति ने बना लिया था, जो कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

बड़ी-बड़ी कंपनियों से आ रहे ऑफर
प्रीति प्रभाकर ने बताया कि वीडियो वायरल होने के बाद अब उनके पास वीडियो प्रमोशन के लिए भी बड़ी-बड़ी कंपनियों से ऑफर आ रहे हैं. हालांकि उनका पूरा फोकस पढ़ाई और गृहस्थी पर है. प्रीति प्रभाकर ने बताया कि वह घर में भी मेकअप में रहती हैं. मेकअप से उन्हें बहुत लगाव है. बिना मेकअप के उन्हें बहुत ही अजीब सा लगता है. मेकअप की इस आदत से घर के लोग भी कभी-कभी परेशान हो जाते हैं. बता दें कि प्रीति प्रभाकर के सोशल मीडिया एकाउंट पर लाखों फॉलोवर हैं और सभी उनके मेकअप के वीडियो काफी पसंद करते हैं. प्रीति भी अपने यूजर्स को मेकअप करते हुए क्यूटनेस के साथ-साथ मस्ती और मजाक भरे वीडियो देती हैं.

Tags: Hapur News, UP news, Viral video

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें