
Tea Shop Opened in 60 Lakh Car: एक ज़माना था कि चाय-समोसे बेचने वालों को छोटा आदमी समझा जाता था लेकिन अब हालात बदल चुके हैं. अब अच्छे-खासे लोग भी चाय का ठेला अपनी मर्जी और खुशी से लगाते हैं. चायवालों की चेन शॉप्स खुल रही हैं और चाय के दाम भी 10 रुपये से लेकर 50 और 100 रुपये तक पहुंच रहा है.
ऐसे ही एक चायवाले की कहानी इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जो अपनी रोज़ी रोटी कमाने के लिए नहीं बल्कि शौक में चाय बेच रहा है. मुंबई के रहने वाले दो युवक चाय बेचने के लिए कोई ठेले या ऑटो पर नहीं बल्कि Audi कार में आते हैं. वे लोखंडवाला में जाकर अपने चाय का स्टॉल लगाते हैं.
60 लाख की कार और चाय की दुकान
चाय का ये अनोखा स्टॉल मुंबई के अमित कश्यप और मन्नू शर्मा के नाम के दो युवकों का है. उन्होंने अपने चाय के बिजनेस को नाम दिया है – ऑन ड्राइव टी (On Drive Tea). उनके इस आउडी चायवाला वेंचर की चर्चा इंटरनेट पर खूब हो रही है. दोनों ही युवक आउडी कार में सवार होकर निकलते हैं, मानो दफ्तर या कहीं ड्राइव पर जा रहे हों. हालांकि एक जगह पर पहुंचकर एक युवक बैकरोड में कार से उतरता है और चाय का स्टॉल लगाकर बेचने लगता है.
.
Tags: Ajab Gajab, Viral video news, Viral Video on Social Media
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 12:48 IST









