Meerut Gold Rate: मेरठ में सोने-चांदी का भाव ठहरा, जानें आज क्‍या है 10 ग्राम गोल्‍ड का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



विशाल भटनागर/ मेरठ: यूपी के मेरठ सर्राफा बाजार में बुधवार (31 मई) को सोने और चांदी के भाव स्थिर हैं. यह लगातार तीसरा दिन है, जब सोने और चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है. ऐसे में लोगों के लिए यह सोने और चांदी के आभूषणों की खरीदारी का अच्‍छा मौका है.

मेरठ के सर्राफा व्यापारी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी लोग सोना खरीद सकते हैं. दरअसल रेट में कोई बदलाव नहीं हुआ है. आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने के लिए 61900 रुपये चुकाने होंगे. जबकि 29 और 28 मई को भी यही रेट था. जबकि शनिवार 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 62,050, रुपये था. वहीं, मेरठ सर्राफा बाजार में 22 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 56,741 रुपये चल रहा है, जो कि लगातार तीसरे दिन स्थिर है. इसके अलावा 18 कैरेट सोने का प्रति 10 ग्राम का रेट 36108 रुपये है.

चांदी के रेट भी स्थिर
मेरठ के सर्राफा व्यापारी शुभम अग्रवाल के मुताबिक, चांदी के रेट में भी कोई बदलाव नहीं है. मंगलवार की ही तरह ही बुधवार को भी चांदी 71900 प्रति किलो के रेट से मिल रही है. हालांकि सोमवार को चांदी 350 रुपये की कमी के साथ 71900 प्रति किलो के भाव पर पहुंच गई है. जबकि 28 मई को एक किलो चांदी की कीमत 72050 रुपये, तो 27 मई 71600 रुपये थी.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें