Yoga Session: शरीर में स्टिफनेस की रहती है समस्‍या, दूर करने के लिए रोज करें ये योगाभ्‍यास, तुरंत दिखेगा असर

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

अपनी क्षमता के अनुसार ही योग का अभ्‍यास करें.
अपनी आती जाती सांसों पर ध्‍यान केंद्रित करें.

Yoga Session With Savita Yadav : अगर आप लंबी उम्र तक खुद को फिट और मजबूत बनाए रखना चाहते हैं तो योग का सहारा लेना चाहिए. इसकी मदद से आप ना केवल अपने मसल्‍स को मजबूत बनाए रख सकते हैं बल्कि बोन्‍स और ज्‍वाइंट्स को भी फ्लेक्सिबल रख सकते हैं. आज न्यूज़18 हिंदी के यूट्यूब लाइव सेशन में योगाचार्या सविता यादव (Savita Yadav) ने कुछ महत्‍वपूर्ण योग और आसनों के बारे में जानकारी दी, जिसकी मदद से आप अपने गर्दन, कंधों को मजबूत बना सकते हैं और अकड़न जकड़न की समस्‍या को दूर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे.

ध्‍यान से करें शुरुआत 
मैट पर पद्मासन या किसी भी मुद्रा में बैठ जाएं और आंखों को बंद कर आती जाती सांसों पर ध्‍यान केंद्रित करें. इस दौरान आप गहरी सांस लें और ओम शब्‍द का उच्‍चारण करें. विस्‍तार से देखने के लिए आप वीडियो लिंक पर क्लिक करें.

” isDesktop=”true” id=”6370715″ >

इस तरह करें अभ्‍यास

पहला अभ्‍यास
अपने अपने मैट पर सीधा खड़े हो जाएं. अब दोनों हाथों को सीधा कान के पास से उठाएं और प्रणाम की मुद्रा में रखें. अब सांस लेते हुए पीछे जाएं. कुछ देर होल्‍ड करें और फिर सांस छोड़ते हुए आगे की तरफ झुकें और बिना घुटनों को फोल्‍ड किए अपने पैर के अंगूठों को छुएं. फिर से इन्‍हेल करते हुए आगे से उठें और हाथों को उठाते हुए पीछे की तरफ झुकें. होल्‍ड करें और फिर आगे की तरफ झुकें. ये प्रक्रिया आप 10 बार करें. इसी तरह आप बाएं और दाहिनी ओर हाथों को उठाकर झुकने का भी प्रयास करें.

यह भी पढ़ें- Yoga Session: कंधे व गर्दन की जकड़न से हैं परेशान? इन योगाभ्‍यास को करें ट्राई

इस बात का रखें ख्‍याल
अगर आपके कमर में दर्द है तो आप पूरी तरह आगे की तरफ ना झुकें और सामने से 90 डिग्री तक ही झुक कर हाथों को सीधा करें.

दूसरा अभ्‍यास
मैट पर दोनों पैरों को दोनों तरफ फैलाएं. अब बाईं ओर घूम जाएं और पंजों को आगे की तरफ रखते हुए घुटनों पर हाथ रखें और फोल्‍ड करें. पीछे के पैर को सीधा रखें, कमर सीधी करें और हाथों को या तो उठाकर प्रणाम मुद्रा में रखें या थाई पर रखें. फिर इन्‍हेल करते हुए पहले पोजीशन में आ जाएं और अब दाहिनी ओर घूमकर यह अभ्‍यास दोहराएं. ऐसा आप अपनी क्षमता के अनुसार करें. पूरा अभ्‍यास आप वीडियो लिंक पर देख सकते हैं.
यह भी पढ़ें- YOGA SESSION: सूर्य नमस्‍कार से पहले ज़रूर करें सूक्ष्‍मयाम, इंजरी से रहेंगे दूर

Tags: Benefits of yoga, Lifestyle, Yoga

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें