हिमाचलः नादौन में देह व्यापार, महिला-होटल मालिक गिरफ्तार, 20 साल से चल रहा था गंदा काम, पंजाब की 3 लड़कियां रेस्क्यू

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हमीरपुर. हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में देह व्यापार का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने देह व्यापार का रैकेट चला रहे महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है. साथ ही तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

जानकारी के अनुसार, नादौन के सोनू होटल होटल में यह गंदा काम चल रहा था. हमीरपुर पुलिस की विशेष टीम ने महिला और होटल मालिक को गिरफ्तार किया है. कांगड़ा के भड़ोली निवासी सरला देवी उर्फ माता यह रैकेट चला रही थी. पिछले 20 साल से यह महिला यहां पर जिस्मफरोशी का धंधा करवा रही थी. हमीरपुर पुलिस केस विशेष टीम ने पंजाब की तीन लड़कियों को रेस्क्यू किया है.

महिला सरला देवी उर्फ माता पिछले कुछ समय से हमीरपुर पुलिस के निशाने पर थी. महिला को रंगे हाथों पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया था. क्लाइंट बनकर टीम मंगलवार देर रात सोनू होटल पहुंची थी. आरोपियों को हमीरपुर पुलिस की टीम जल्द ही अदालत में पेश करेगी.

आपके शहर से (हमीरपुर)

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश

इनपुट मिलने के बाद विशेष टीम के 2 पुलिस जवान ग्राहक बनकर महिला के पास पहुंचे. महिला ने दोनों पुलिसकर्मियों को लड़कियों के फोटो दिखाए. इसके बाद महिला को पैसे दिए गए, तब उसने होटल के अंदर एक कमरे में जाने के इजाजत दी. यहां पर पहले से ही लड़कियां मौजूद थीं. इंस्पेक्टर हरीश गुलेरिया की अगुवाई में टीम गठित की गई थी. टीम में एएसआई राजकुमार, कॉन्स्टेबल लखन, ललित, राजेश, आशीष और कुलदीप शामिल थे. इसी टीम ने जाल बिछाकर दलाल महिला आरोपी और होटल के मालिक को गिरफ्तार किया है. पता चला है कि नादौन शहर सहित आसपास के कुछ गांव में किराए के मकान लेकर दूसरे राज्यों से लाई गई लड़कियों को ठहराया गया था.

जल्द अदालत में पेश होंगे आरोपी
एसपी आकृति शर्मा ने कहा कि मामले में मामले में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है. मुख्य आरोपी महिला सरला देवी और होटल मालिक को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा. मामले में इनपुट मिलने के बाद विशेष टीम का गठन किया गया था, जिसने मंगलवार रात को होटल में इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

Tags: Hamirpur news, Himachal pradesh

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें