पुलिस की विशेष पहल से चेहरे पर आई मुस्कान, 60 लोगों को मिले उनके गुम हुए मोबाइल 

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखेश्वर यादव/जांजगीर चांपा. छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिला के सक्ति जिला पुलिस की विशेष पहल, ‘एक प्रयास आपका गुम मोबाइल आपके पास’ के तहत राज्य के विभिन्न जिलों से 60 गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद किया है. अलग-अलग कंपनियों के इन मोबाइल फोन की कीमत लगभगग नौ लाख रुपये है. इन्हें इनके मालिकों को एसपी कार्यालय में बुलाकर सौंपा गया. अपने गुम हुए मोबाइल फोन को वापस पाकर आवेदकों के चेहरे खिल उठे.

एएसपी गायत्री सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लोगों ने मोबाइल गुम होने की शिकायत की थी. इस संबंध में साइबर सेल की मदद से पुलिस के द्वारा ऐसे गुम मोबाइलों को ट्रेस किया जा रहा था. जहां-जहां भी ऐसे मोबाइल की लोकेशन मिली, पुलिस वहां पहुंची और मोबाइल फोन को बरामद किया.
पुलिस ने इसके लिए विशेष ‘एक प्रयास आपका गुम मोबाइल आपके पास’ अभियान चलाया और गायब हुए 60 मोबाइल फोन को बरामद किया . इन फोन को उनके मालिकों को सौंपने के लिए मंगलवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया था.

पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम.आर आहिरे ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में उनके मोबाइल वापस दिए. अपने गुम मोबाइल को पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे. मोबाइल की पतासाजी (तलाशी) के लिए नोडल अधिकारी एएसपी गायत्री सिंह के नेतृत्व में टीम बनी थी. इस टीम में आरक्षक खगेश्वर राठौर, कमल किशोर सिदार एवं कमलेश लहरे को शामिल किया गया था.

एसपी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वो अपने मोबाइल फोन को संभाल कर रखें. भीड़-भाड़ वाले क्षेत्र जैसे हाट-बाजार, मेला, मड़ई में मोबाइल गुम और चोरी हो जाते हैं. इसलिए ऐसी जगहों पर अपना मोबाइल का इस्तेमाल ध्यान से करे. यदि यह गुम या चोरी हो जाए तो तत्काल दस्तावेज के साथ थाने में आवदेन दे कर सूचना दें.

उन्होंने समझाइश देते हुए कहा कि दुकानदार या व्यक्ति से बिना बिल जिसमें आईएमईआई नंबर लिखा हो उसे कतई न खरीदें. हो सकता है वो चोरी का मोबाइल फोन हो सकता है. उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को रास्ते या सड़क पर कोई मोबाइल फोन गिरा हुआ मिले तो कृप्या कर वो उसे तत्काल नजदीकी थाने में जमा करे. यह कर के वो अपने अच्छे नागरिक होने का परिचय दे.

Tags: Chhattisgarh news, Crime News, Mobile Phone, Mobile theft

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें