युवक को लड़की छेड़ना पड़ा भारी, लोगों ने पोल में बांधकर पीटा, वायरल हुआ Video

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मृत्युंजय कुमार, बोकारो. बोकारो के बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कैंप टू में लड़की छेड़ना एक युवक को भारी पड़ गया. लड़की की मां ने लड़के को देख लिया, जिसके बाद बाद मोहल्ले के लोगों की मदद से लड़के को बिजली के खंभे में बांधकर उसकी जमकर पिटाई की गई. महिला ने पहले जूते से पिटाई की. फिर मोहल्ले के युवकों ने डंडे से उसकी धुनाई की. वहीं, मौजूद किसी ने इस घटना का वीडियो बना लिया. जो तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो मंगलवार का बताया जा रहा है.

जानकारी के अनुसार लड़के का नाम अनुज कुमार सिंह है और वह चास थाना क्षेत्र के जोधडीह मोड़ का रहने वाला है. वह बीएस सिटी थाना क्षेत्र के कैंप टू की रहने वाली एक लड़की को पिछले 6 माह से छेड़ रहा है. इससे पहले भी एक बार लड़की के परिजनों ने उसे पकड़कर थाने का हवाले किया था. पुलिस उसके परिवार को थाने बुलाई थी और लड़के को दोबारो ऐसा नहीं करने की हिदायत देकर उसे छोड़ दिया गया था.

मंगलवार को वह फिर लड़की को छेड़ने कैंप टू पहुंचा था. जहां लड़की की मां ने उसे देख लिया. इसके बाद हो-हल्ला कर मोहल्ले के लोगों को जमा की और लड़के को पोल से बांधकर जमकर उसकी पिटाई की गई. स्थानीय लोगों के बीच बचाव के बाद उसे छोड़ा गया. लोगों ने उसे दोबारा मोहल्ले में नहीं दिखने की हिदायत दी है. इस संबंध में थाने में कोई शिकायत नहीं की गई है.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 12:07 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें