
हाइलाइट्स
एबी डी विलियर्स के दिल पर चला इस 21 वर्षीय बल्लेबाज का जादू
360 के फेवरेट खिलाड़ी नहीं बन पाए कोहली और गिल
नई दिल्ली. आईपीएल 2023 का समापन सफलतापूर्वक हो चुका है. इस साल अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ कई अनकैप्ड खिलाड़ियों ने अपने उम्दा प्रदर्शन से लोगों को अपना दीवाना बनाया है. क्रिकेट जगत में मिस्टर 360 नाम से विख्यात एबी डी विलियर्स (AB de Villiers) भी एक युवा खिलाड़ी से काफी प्रभावित हुए हैं. यह कोई और नहीं भदोही का लाल यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) है.
एबी डी विलियर्स युवा जायसवाल से काफी प्रभावित हैं. डी विलियर्स ने जायसवाल को अपना फेवरेट खिलाड़ी बताया है. उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए यशस्वी जायसवाल सबसे आगे हैं. वह एक युवा खिलाड़ी हैं और उसके पास क्रिकेट के सभी शॉट हैं.. उनको विकेट पर देखकर मुझे काफी अच्छा लगता है.’
यह भी पढ़ें- जंग की तैयारी शुरू, ‘हिटमैन’ ने प्रैक्टिस सेशन में जमाया रंग, अब ICC का VIDEO मचा रहा बवाल
उन्होंने आगे कहा, ‘उनको देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह हमेशा नियंत्रण में बल्लेबाजी कर रहे हैं. मेरे हिसाब से उन्हें अभी एक लंबा रास्ता तय करना है और उनके अंदर महान खिलाड़ी बनने की सभी काबिलियत मौजूद है.’
वहीं शुभमन गिल के बारे में बात करते हुए डी विलियर्स ने कहा गिल ने खुद को साबित किया है. वह एक बड़ा खिलाड़ी बन गया है. लेकिन मैं जिस खिलाड़ी से सर्वाधिक प्रभावित हुआ हूं वह जायसवाल हैं.
आईपीएल 2023 में यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन:
आईपीएल के 16वें सीजन में 21 वर्षीय जायसवाल का बल्ला जमकर चला. उन्होंने अपनी टीम के लिए इस साल कुल 14 मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 14 पारियों में 48.08 की औसत से 625 रन निकले. जायसवाल आईपीएल 2023 में एक शतक और पांच अर्द्धशतक लगाने में कामयाब रहे. सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में उनका नाम पाचवें स्थान पर स्थित है.
आईपीएल में उम्दा बल्लेबाजी का जायसवाल को मिला ईनाम:
आईपीएल 2023 में उम्दा बल्लेबाजी का यशस्वी जायसवाल को इनाम भी मिला है. टीम मैनेजमेंट ने उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के लिए स्टैंडबाय खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया है. उन्होंने हाल ही में कैप्टन रोहित शर्मा के साथ इंग्लैंड के लिए मुंबई से उड़ान भरी थी.
.
Tags: AB De Villiers, IPL 2023, Rajasthan Royals, Yashasvi Jaiswal
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 12:00 IST








