डूंगरपुर में तेज हवाओं से साथ हुई बारिश, सड़कें बनीं दरिया, जानिए मौसम का अपडेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


जुगल कलाल/डूंगरपुर. डूंगरपुर शहर में बदले मौसम का असर सबसे अधिक देखने को मिल रहा है.  मंगलवार को जिले में दोपहर 12 बजे बाद एक फिर से बारिश शुरू हो गई. जो तकरीबन 45 मिनट तक चली. बारिश के साथ तेज हवा भी चली. बारिश इतनी तेज थी कि डूंगरपुर की सड़कों पर पानी भर गया.

डूंगरपुर में रविवार को आए आंधी-बारिश से करोड़ों का नुकसान हुआ था. सोमवार को बारिश के आसार नज़र आ रहे थे. लेकिन, बारिश नहीं हुई. वहीं, मंगलवार को सुबह से आसमान में धूप खिल रही थी. मगर दोपहर 12 बजे बाद मौसम ने अपना मिजाज बदल दिया और तेज हवा के बारिश शुरू हो गई. जिससे लोगों की गर्मी से राहत मिली.

बारिश के वजह से तापमान में 28 डिग्री तक गिरावट देखने को मिली. डूंगरपुर शहर में तेज हवा के साथ हुई तेज बारिश की वजह से सड़को पर पानी बहने लगा. वहीं, भाईवाडा, सोनिया चौक, मोची बाजार सहित पुराने शहर की सड़को पर बारिश की वजह से दरिया बन गई. दो फीट तक पानी बहने लगा. बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत तो मिली लेकिन बारिश की वजह एक बार फिर से बिजली व्यवस्था ठप हो गई.

मौसम में बदलाव

मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक बैक टू बैक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस आने से आंधी-बारिश का दौर अगले 48 घंटो तक चलेगा. ऐसे में आज और कल तो डूंगरपुर में आंधी के साथ मध्यम से भारी बारिश भी हो सकती है. विशेषज्ञों के मुताबिक एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन मध्य पाकिस्तान और एक हरियाणा के ऊपर बना हुआ है. इन सभी सिस्टम के कारण वेदर एक्टिविटी 1 जून तक होती रहेगी. इसके बाद फिर से मौसम शुष्क होने की संभावना है.

.

FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 11:41 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें