दिल्ली के बाद सूरत से सामने आया दर्दनाक VIDEO, पिता ने बेटी को 25 बार चाकू घोंपा, पत्नी को भी किया घायल

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सूरत. बहुचर्चित दिल्ली के शाहबाद डेयरी हत्याकांड का खतरनाक वीडियो वायरल होने के बाद अब गुजरात के सूरत का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स अपनी 19 साल की बेटी को मौत के घाट उतारता हुआ नजर आ रहा है. इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, सूरत की घटना कथित तौर पर 18 मई को हुई थी, जिसमें उस व्यक्ति को अपनी बेटी को चाकू से कम से कम 25 बार वार कर उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. घरेलू विवाद के बाद हुई इस घटना में व्यक्ति की पत्नी भी घायल हो गई.

छत पर सोने को लेकर शुरू हुआ था विवाद
आरोपी की पहचान रामानुज साहू के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ सूरत के सत्य नगर सोसाइटी में किराए के मकान में रहता था. रिपोर्ट में कहा गया है कि रामानुज और उनकी पत्नी रेखा के बीच अपनी बेटी के रात में छत पर सोने को लेकर विवाद हो गया था. सूरत के कडोदरा इलाके की घटना का एक परेशान करने वाला सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रात करीब 11.20 बजे के सीसीटीवी वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स पहले अपने बच्चों के सामने अपनी पत्नी पर चाकू से हमला करता है.

यह भी पढ़ेंः पटना में नाबालिग से गैंगरेप, सड़क किनारे फेंका, शादी में शामिल होने आई थी 9वीं की छात्रा

मां को बचाई गई बेटी को जान से मार डाला
इस दौरान महिला घायल हो गई, उसके बच्चों ने अपनी मां को बचाने के लिए हस्तक्षेप करने की कोशिश की. हंगामे में, आदमी ने अपनी बेटी को पकड़ लिया और उसे बेरहमी से चाकू मारने लगा. इस दौरान लड़की खुद को बचाने के लिए भागते हुए दूसरे कमरे में घुसने का प्रयास करने लगी. लेकिन उसके पिता ने उसे पकड़ लिया और उसपर लगातार चाकू से हमला करता रहा. अपनी बेटी पर क्रूर हमले के बाद रामानुज नहीं रुका. टीओआई की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वह ऊपर गया और अपनी पत्नी पर हमला किया, उसे 10 बार चाकू मारा और उसकी दो उंगलियां काट दीं.

दिल्ली में युवक ने चाकू से 40 बार लड़की पर किया हमला
पुलिस ने एक कपड़ा मिल मजदूर साहू को कदोदरा में उसके घर के पास से गिरफ्तार किया. बच्चों ने बताया, “मां को कम से कम 10 बार चाकू मारा है. उसकी दो उंगलियाँ काट दी गईं. अंगुलियां जोड़ने के लिए उसका ऑपरेशन किया गया है और वह अभी भी अस्पताल में भर्ती है.” सूरत की घटना का वीभत्स वीडियो दिल्ली शाहबाद डेयरी हत्याकांड के बाद वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति ने 16 वर्षीय एक लड़की, जिसे उसकी प्रेमिका कहा जाता है, को कई बार चाकू मारा और उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया.

Tags: Crime News, Surat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें