WTC Final: ऑस्ट्रेलिया ने किया सरेंडर, इंग्लैंड में भी सता रहा टीम इंडिया का डर! धाकड़ बैटर ने 2 वजह गिनाई

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

ऑस्ट्रेलियाई बैटर को WTC Final को लेकर सता रही चिंता
ओवल में भारत को मिल सकता है फायदा

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 7 जून से इंग्लैंड के ओवल मैदान में खेला जाएगा. दोनों ही टीमें इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं और इस महामुकाबले की तैयारी शुरू भी कर दी है. पर इस हाई वोल्टेज मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ बैटर स्टीव स्मिथ को डर सता रहा है. स्मिथ ने कहा कि ओवल में बल्लेबाजी के लिए परिस्थितियां बेहतर होंगी और जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, उन्हें उसी तरह के हालात का सामना करना पड़ेगा, जैसा भारत में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान देखने को मिला था. स्मिथ का इशारा ओवल में स्पिन गेंदबाजों को विकेट से मदद मिलने की तरफ है.

स्टीव स्मिथ का मानना है कि इंग्लैंड में ओवल का मैदान बल्लेबाजी के लिए सबसे मुफीद है. उन्होंने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से बातचीत में कहा, “ओवल में बल्लेबाजी के लिहाज से उछाल और रफ्तार अच्छी होती है. यहां आउटफील्ड बिजली की तरह तेज है. एक बार अगर आपकी निगाहें जम जाएं तो फिर बैटिंग करना और रन बनाना आसान हो जाता है.”

इसके साथ ही स्मिथ ने आगे कहा कि जैसे-जैसे टेस्ट मैच आगे बढ़ेगा ओवल में स्पिन गेंदबाजों को पिच से मदद मिल सकती है. इसलिए मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया को ओवल में वैसे ही हालात का सामना करना पड़ेगा, जैसा भारत में खेली गई पिछली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में करना पड़ा था.

स्मिथ ने BGT में ऑस्ट्रेलिया की वापसी कराई थी
बता दें कि ऑस्ट्रेलिय़ा ने इस साल फरवरी-मार्च में 4 टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए भारत का दौरा किया था. भारत ने वो सीरीज 2-1 से जीती थी. सीरीज के पहले दो टेस्ट भारत ने जीते थे. इसके बाद पैट कमिंस अपनी बीमार मां की देखभाल के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे. उनकी गैरहाजिरी में इंदौर में हुए तीसरे टेस्ट में स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी की थी और ऑस्ट्रेलिया ने ये टेस्ट जीतकर सीरीज में वापसी की थी.

WTC Final: पाकिस्तान में जन्मा क्रिकेटर और विराट का फैन उड़ाएगा टीम इंडिया का चैन; BGT में भी बने थे दीवार

धोनी की CSK की कामयाबी का क्या है फॉर्मूला, कैसे 5वीं बार जीता खिताब? 3 बातों से समझिए चैंपियन बनने की कहानी

WTC बड़ी पहल है: स्मिथ
इस ऑस्ट्रेलियाई बैटर ने WTC को लेकर कहा,” यह बड़ी पहल है. WTC में हर टेस्ट की अपनी अहमियत होती है और हमारे लिए शीर्ष पर क्वालीफाई करना और फाइनल में भारत का सामना करना अविश्वसनीय रूप से रोमांचक है. मुझे उम्मीद है कि काफी फैंस इस मुकाबले के लिए ओवल में पहुंचेंगे. भारतीय फैंस की संख्या ऑस्ट्रेलियाई के मुकाबले निश्चित रूप से ज्यादा होगी. तो ऐसे में मुकाबला दिलचस्प होने की उम्मीद है.”

स्मिथ WTC Final से पहले काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं. उन्होंने चेतेश्वर पुजारा की कप्तानी में ससेक्स की तरफ से कई मैच खेले.

Tags: India vs Australia, Oval Test, Steve Smith, World Test Championship Final

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें