मुंबई. Mac Mohan Minny Love Story: ‘शोले’ में सांभा का किरदार निभाकर मैक मोहन अमर हो गए. फिल्मों में उन्हें अक्सर गुंडा, गैंगस्टर और महिलाओं के साथ बदतमीजी करने वाले नेगेटिव किरदार में ही देखा गया. लेकिन मैक मोहन रियल लाइफ में बेहद ही सज्जन और खुशमिजाज शख्स थे. उन्होंने लव मैरिज की थी. फिल्मों में उनके किरदार के देखकर किसी को यकीन नहीं होगा कि कोई उनसे भी प्यार कर सकता है या वो किसी से प्यार करेंगे. लेकिन उनकी रियल लाइफ में ऐसा हुआ है. मैक मोहन को एक आयुर्वेदिक डॉक्टर से प्यार हुआ और दोनों ने शादी भी की. यहां हम आपको मैक मोहन की लव स्टोरी के बारे में बताने जा रहे हैं.
मैक मोहन (Mac Mohan Wife) ने पत्नी मिनी से साल 1986 में शादी की थी. मैक और मिनी की पहली मुलाकात एक अस्पताल में हुई थी. मैक पर्दे पर जैसे दिखते थे, रियल लाइफ में उनकी पर्सनैलिटी बिल्कुल अलग थी. वह अंग्रेजी काफी अच्छी बोलते और लिखते थे. एक बार जब मैक मोहन के पिता की तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी, तब उन्होंने अपने पिता को जुहू के आरोग्य निधि अस्पताल (आयुर्वेदिक) में भर्ती करवाया था.
मैक मोहन और मिनी की पहली मुलाकात
मैक मोहन और मिनी (Mac Mohan Minny First Meet) की पहली मुलाकात यहीं हुईं. फिल्मों में नेगेटिव किरदार निभाने वाले मैक मोहन की पर्सनैलिटी से मिनी काफी प्रभावित हुईं. इसके बाद दोनों के बीच बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ. दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया और साल 1986 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए.
मैक मोहन की पत्नी मिनी. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब)
मैक मोहन के बच्चों के नाम
शादी के बाद मैक मोहन और मिनी की 2 बेटियां- मंजरी मकजानी और विनती मकजानी हुईं. उनका एक बेटा विक्रांत मकजानी है. राइटर निलेश ए राजे को दिए इंटरव्यू के मुताबिक, मैक मोहन पढ़ने के शौकी थे. वह किताबों के साथ-साथ पूरा अखबार की पढ़ने की आदत थी. उन्हेंने रीडर्स डाइजेस्ट मैगजीन पढ़ना बहुत पसंद था.
मैक मोहन ने रशियन और स्पेनिश फिल्मों में भी काम किया
मैक मोहन ने हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी, गुजराती, हरियाणवी, मराठी, पंजाबी, बंगाली और सिंधी फिल्मों में काम किया. उन्होंने उड़िया छोड़कर सभी भाषा की फिल्मों में काम किया. उन्होंने इंग्लिश, रशियन और स्पेनिश फिल्मों में भी काम किया.
.
Tags: Bollywood actors, Love Story
FIRST PUBLISHED : May 27, 2023, 10:19 IST









