चाहते हैं अपना कारोबार बढ़ाना, तो सरकारी रेट पर नोएडा में मिल रही ज़मीन, ऑनलाइन अप्लाई करें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आदित्य कुमार/नोएडा. अगर आप अपना कोई रोजगार शुरू करना चाहते हैं, लेकिन जमीन नहीं है? या मिल भी रही है तो वो महंगी है. तो अब आपको इस बारे में सोचने या चिंता करने की जरूरत नहीं है. उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में सस्ते और सरकारी रेट पर कारोबार करने के लिए जमीन मिलने जा रहा है. इसके लिए बस आपको ऑनलाइन अप्लाई करना है.

गौतमबुद्ध नगर को उत्तर प्रदेश का शो विंडो कहा जाता है. यहां लोग मकान और दुकान लेने के लिए अक्सर जद्दोजहद करते रहते हैं. उनका सपना होता है कि यहां कुछ अपना शुरू किया जाए. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी ने बताया कि लोगों का सपना जल्द पूरा हो पाएगा. ग्रेटर नोएडा में चार एफएआर (फ्लोर एरिया रेश्यो) वाले 22 वाणिज्यिक भूखंडों (जमीन) की योजना लॉन्च की गई है. यह जमीन सस्ते और आसान किश्तों में दिये जाएंगे. उन्होंने बताया कि 19 जून तक लोग ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के वेबसाइट www.greaternoidaauthority.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं.

किश्तों में दे सकते हैं पैसे

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

उत्तर प्रदेश
दिल्ली-एनसीआर

सीईओ रितु ने बताया कि जो भी इस योजना में निवेश करना चाहते हैं वो एक मुश्त भी पैसे दे सकते हैं, और चाहें तो छह माह से तीन साल तक किश्तों में भी दे सकते हैं. यहां 2,313 वर्ग मीटर से लेकर 11,500 वर्ग मीटर एरिया तक के भूखंड हैं. सेक्टर 10 मेें चार, सेक्टर 12 में पांच, अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट में एक, टेकजोन 7 में एक, इकोटेक 12 में एक, अल्फा टू में पांच और डेल्टा टू में पांच ये जमीन है. उनके अनुसार सारी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. जमीन की कीमत भी बोली लगा कर तय की जाएगी.

Tags: Greater Noida Authority, Noida Authority, Noida news, Up news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें