Delhi Minor Girl Murder Case: आरोपी साहिल के कई दोस्त रडार पर, इस थ्योरी पर काम कर रही पुलिस

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दिल्ली. दिल्ली के शाहाबाद के डेरी इलाके में 16 साल की नाबालिग लड़की की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस कई पहलूओं पर जांच कर रही है.  दिल्ली पुलिस की जांच टीमों को वारदात के वक्त घटना वाली जगह पर साहिल के दोस्तों की मौजूदगी का अंदेशा है. अब दिल्ली पुलिस इस थ्योरी पर भी इन्वेस्टिगेशन कर रही है. आरोपी साहिल के सर्किल में कई लड़के हैं, जो पूरे एरिया में इकट्ठा घूमते थे. उसके नए पनपते गैंग में कई लड़के शामिल थे, जो रोजाना शाम को उसी इलाके के आसपास मंडराते थे, जहां पर नाबालिग लड़की की हत्या को अंजाम दिया गया था.

सूत्रों के मुताबिक़, दिल्ली पुलिस  को आशंका है कि जिस वक्त साहिल B ब्लॉक में घूम रहा था उस वक्त क्या इसके साथी लड़के भी आसपास मौजूद थे. इसके लिए दिल्ली पुलिस के रडार पर उसके सभी दोस्त हैं, जिनकी तलाश के लिए टेक्निकल सर्विलांस और लोकल इनपुट्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है.

सूत्रों के मुताबिक़, साहिल रात को जिस इलाके से आया था, वहां से क्या उसके साथ कोई दूसरा साथी भी था. दिल्ली पुलिस की टीमों ने उसके हम उम्र के कई लड़कों को भी पूछताछ में शामिल किया है. जो वारदात की रात मौके पर नजर आए थे. पुलिस ने आसपास के कई सीसीटीवी कैमरा फुटेज को चैक करते हुए इन लड़कों से पूछताछ की है. वारदात वाली जगह इन लड़कों की मौजूदगी और आरोपी साहिल का वहां से आराम से निकल जाना पुलिस की थ्योरी को उलझा रहा है. यही वजह है कि दिल्ली पुलिस इन सभी लड़कों से पूछताछ कर रही है, जो साहिल के संपर्क में थे.

आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

राज्य चुनें
दिल्ली-एनसीआर

क्या मर्डर के बारे में थी जानकारी

क्या साहिल के नापाक इरादों को उसके साथी पहले से लड़के जानते थे. साहिल ने किस-किस दोस्त को अपनी प्लानिंग बताई थी, इन सवालों को तलाशा जा रहा है. बता दें कि बीते रविवार को रात नौ बजे के करीब साहिल ने नाबालिग लड़की की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी. पूरे मामली की वीडियो भी सामने आई थी.

Tags: Dabang Delhi, Delhi news updates, Delhi police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें