SBI receives Rs 2000 notes worth Rs 14000 crore as deposit Rs 3000 crore exchanged – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

2,000 रुपये का नोट 2016 में चलन में आया था.
पिछले लंबे समय से नहीं छापा जा रहा था यह नोट.
बैंक खाते में नोट जमा कराने की नहीं कोई लिमिट.

नई दिल्‍ली. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में 2000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर (2000 Note Withdrawal) कर दिया था. लोगों को सितंबर तक इसे बदलवाने का समय दिया गया है. ग्राहक इसे बैंक में जमा भी करा सकते हैं. जहां नोट बदलवाने की एक सीमा है तो वहीं जमा करने पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है. इसलिए लोग नोट जमा कराने पर ज्यादा जोर दे रहे हैं. भारतीय स्‍टेट बैंक (SBI) के पास ही हफ्ते भर में ही 14,000 करोड़ रुपये मूल्‍य के 2,000 हजार रुपये वाले नोट जमा हुए हैं. वहीं, इसकी तुलना में बैंक से लोगों ने केवल 3,000 करोड़ रुपये मूल्‍य के नोट बदलवाए हैं.

मनीकंट्रोल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एसबीआई के चेयरमैन दिनेश कुमार खारा ने यह जानकारी दी है. गांधीनगर में एसबीआई फॉरेन करेंसी बॉड लिस्टिंग समारोह के बाद खारा ने बताया, “करीब 14,000 करोड़ रुपये मूल्‍य के 2,000 रुपये के नोट बैंक में जमा हुए हैं. वहीं, बैंक ब्रांचों से 3,000 करोड़ रुपये मूल्‍य के 2,000 रुपये के करंसी नोट बदलवाए गए हैं.” हालांकि, अभी दूसरे किसी बैंक ने जमा हुए और बदलवाए गए नोटों का आंकड़ा जारी नहीं किया है. लेकिन देश के सबसे बड़े बैंक में आए नोटों से पता चलता है कि लोगों का रुझान नोट जमा कराने में ही ज्‍यादा है.

ये भी पढ़ें-  डाकघर में भी जमा करा सकते हैं 2000 रुपये के नोट, क्‍या बदले भी जाएंगे? यह रहा इस सवाल का जवाब

30 सितंबर तक बदल सकते हैं नोट
भारतीय रिजर्व बैंक ने 2,000 रुपये के नोटों को चलन से बाहर करने की घोषणा करने के साथ ही कहा था कि इन नोटों केा 30 सितंबर तक बैंकों जमा कराया और बदलवाया जा सकता है. 23 मई से यह काम चालू है. किसी भी बैंक ब्रांच में 2,000 रुपये का नोट बदलवाया जा सकता है. एक बार में केवल 10 नोट ही बदले जा रहे हैं. बैंक खाते में 2,000 रुपये के नोट जमा कराने की कोई सीमा निर्धारित नहीं है.

साल 2016 में चलन में आया था यह नोट
देश में नवंबर 2016 में नोटबंदी की घोषणा के बाद 2,000 रुपये का नोट चलन में आया था. नरेंद्र मोदी सरकार ने नवंबर 2016 में 500 और 1000 रुपये के नोट बंद करने की घोषणा की थी. इन नोटों के बंद होने के बाद करंसी की कमी न हो, इसलिए 2,000 का नोट बाजार में उतारा गया. हालांकि पिछले लंबे समय से 2000 रुपये के नोटों की छपाई नहीं हो रही थी. एटीएम से भी 2000 रुपये के नोट नहीं निकल रहे थे.

Tags: 2000 note, Business news in hindi, RBI, SBI Bank

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें