
हाइलाइट्स
घर में मोरपंख रखने से नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं, क्योंकि ये खुशी का प्रतीक होते हैं.
मोरपंख को दक्षिण-पूर्व में रखने से घर में धन-दौलत की कमी नहीं होती है.
Morpankh vastu tips: घर में मोरपंख (Peacock feather) रखना बेहद शुभ माना जाता है. इसके रखने से नकारात्मक शक्तियां नष्ट होती हैं. माना जाता है कि यह खुशी का प्रतीक है. क्योंकि मोरपंख बेहद आकर्षक होते हैं. कहते हैं जिस तरह मोर को देखकर खुशी मिलती है, उसी तरह घर में मोरपंख रखने से खुशी मिलती है. इसको घर में रखने से धन-दौलत की कमी नहीं होती है, साथ ही तरक्की की राह भी खुलती है. कई घरों में लोग मोरपंख को गुलदस्ता बनाकर भी रखते हैं. लेकिन क्या आपको पता कि घर के किस कोने में मोरपंख रखना बेहद शुभ होता है. आइए उन्नाव के ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु जानकार पंडित ऋषिकांत मिश्र से जानते हैं घर में मोरपंख रखने का सही तरीका.
धन-दौलत के योग: दिशाओं में दक्षिण-पूर्व दिशा को बेहद शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, पूर्व दिशा के स्वामी सूर्य देव और इंद्र देव होते हैं. इसके चलते मोरपंख को घर की पूर्व दिशा में रखना बेहद शुभ होता है. यदि आप चाहें तो उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर भी रख सकते हैं. इस दिशा में मोर का पंख रखने से अपार धन-दौलत के योग बनते हैं.
घर में होगी बरकत: बता दें कि, वैसे तो उत्तर पश्चिम दिशा में मोरपंख लगाना ठीक नहीं माना जाता है, लेकिन यदि किसी की कुंडली में राहु का दोष हो तो उनके लिए यह दिशा शुभ मानी जाती है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, ऐसा करने से राहु का दोष समाप्त होता है. साथ ही घर की बरकत भी शुरू हो जाती है.
वास्तु दोष मिटेगा: घर में मोरपंख लगाना बेहद शुभ माना जाता है. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, 8 मोरपंख को बांधकर उत्तर-पूर्व की दीवार में लगाना चाहिए. ऐसा करने से वास्तुदोष समाप्त होता है. ध्यान रखें कि पंख का गुच्छे ऐसी जगह रखें, जहां पर सबकी नजर पड़े. इससे घर में सकारात्मकता बनी रहती है.
स्टडी टेबल पर रखें: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, मोरपंख का शिक्षा ग्रहण में भी बड़ा रोल होता है. इसके लिए विद्यार्थी वर्ग को मोरपंख अपनी किताब में या फिर स्टडी टेबल पर रखना चाहिए. इससे पढ़ाई में मन लगता है. यदि आप चाहें एक मोरपंख को साथ भी रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कब है देवशयनी एकादशी? इस साल 5 माह का चातुर्मास, योग निद्रा में रहेंगे भगवान विष्णु, क्यों नहीं होगा कोई शुभ काम?
गृह क्लेश खत्म होगा: घर में ज्यादातर लोग मोरपंख को सजाने भर के लिए लगाते हैं. लेकिन आपको बता दें कि ये मोरपंख घर में नकारात्मक शक्तियों को घुसने की इजाजत नहीं देते हैं. यदि आप अपने लिविंग रूम की पूरब वाली दीवार पर मोरपंख लगाते हैं तो घर में क्लेश नहीं होता है.
ये भी पढ़ें: घर में तिजोरी किस दिशा में रखना शुभ? यहां दीपक जलाने से माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न, ये 8 वास्तु उपाय हैं काम के
बैडरूम में लगाएं: वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर के बैडरूम में मोरपंख लगाने से वैवाहिक जीवन में शांति बनी रहती है. साथ ही खुशियों का आगमन भी होता है. शादी के बाद यदि पति-पत्नी में झगड़े शुरू हो गए हैं. ऐसे में मोरपंख लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बढ़ता है.
.
Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 02:25 IST








