Aaj Ka Rashifal: मकर और कुंभ राशि वाले बरतें सावधानी, मीन राशि वाले पार्टी में खूब करेंगे एंजॉय

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मकर राशिफल (Makar Rashifal, 31 May 2023)

आज का दिन मध्यम फलदायी है. बौद्धिक तथा लेखन कार्य से जुड़े जातक आज ज्यादा सक्रिय रहेंगे. साहित्य में कोई नया सृजन कर पाएंगे. दोपहर के बाद स्वास्थ्य की दृष्टि से कुछ थकान या आलस्य का अनुभव हो सकता है. संतान की पढा़ई-लिखाई तथा स्वास्थ्य के विषय में भी चिंता रहेगी. व्यर्थ के खर्च से आज दूर रहें.

कुंभ राशिफल (Kumbh Rashifal, 31 May 2023)

आज आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए. ज्यादा सोचने-विचारने से आप परेशान रहेंगे. परिणाम आपको मानसिक थकान का अनुभव होगा. ज्यादा गुस्से से नुकसान हो सकता है. नियम विरुद्ध कामों से दूरी बनाए रखें. परिजनों के साथ विवाद हो सकता है. ध्यान और आध्यात्मिकता आपके मन को शांति प्रदान करेंगे.

मीन राशिफल (Meen Rashifal, 31 May 2023)

आज के दिन आपके अंदर छिपे लेखक या कलाकार को अपनी कला दिखाने का अवसर मिलेगा. व्यवसाय में भागीदारी के लिए शुभ समय है. प्रतिदिन की क्रियाकलापों से निकलकर आप अपना समय आमोद-प्रमोद में बीता सकेंगे. परिजनों और मित्रों के साथ पार्टी या पिकनिक का आयोजन होगा. नाटक, सिनेमा, मनोरंजन स्थल पर जाने का कार्यक्रम बनेगा. यश में वृद्धि होगी.

Tags: Astrology, Horoscope, Horoscope Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें