
हाइलाइट्स
फल को डाइट में शामिल करने से मोटापा से छुटकारा मिलता है
मेथी पानी मोटापा से ग्रसित लोगों के लिए बेहद फायदेमंद
Weight Loss Food: अनहेल्दी और बाहर का तला-भुना खाने के कारण लोग मोटापा की समस्या से परेशान रहते हैं. खराब जीवनशैली के कारण भी लोग मोटापा से ग्रसित होते हैं. पेट बाहर निकलने से परेशान लोग मोटापे से छुटकारा पाने के लिए कई तरीके अपनाते हैं. इसके लिए वो एक्सरसाइज से लेकर खानपान में बदलाव तक लाइफस्टाइल में कई बदलाव लाते हैं. इसके बावजूद मोटापा और बढ़ी हुई चर्बी से छुटकारा नहीं पा पाते. हालांकि डाइट में सही बदलाव कर मोटापे से छुटकारा पाया जा सकता है. आइए आज हम आपको बताते हैं कि मोटापा से ग्रसित लोगों को डाइट में किन फूड्स को शामिल करना चाहिए.
1.गोभी: हेल्थलाइन में छपी एक खबर के मुताबिक गोभी के सेवन से मोटापा से छुटकारा पाया जा सकता है. गोभी में प्रोटीन, फाइबर और को कैलोरी पाई जाती है. जो वजन कम करने में बेहद कारगर है. गोभी के नियमित सेवन से आप भी वजन कम कर सकते हैं.
2.मेथी: वजन कम करने में मेथी बहुत कारगर है. मेथी दाना चर्बी को गलाने में बहुत असरकारक हैं. इसके नियमित सेवन से मोटापा को काम किया जा सकता है. इसके लिए मेथी दाना को रात को भिगोकर रख दें. सुबह रातभर भिगोए इस मेथी दाने का पानी पीने से वेट लॉस में मदद मिलती है. इसे अन्य स्वास्थ्य लाभ भी होते हैं.
इसे भी पढ़ें- रात में दूध की जगह पिएं यह ड्रिंक, तेजी से कम होगा वजन, बस इस तरह बनाएं, तत्काल होगा फायदा
3.चिया सीड्स: चिया सीड्स वजन को कम करने के लिए बेहद फायदेमंद है. इसमें पर्याप्त मात्रा में घुलनशील फाइबर पाया जाता है. चिया सीड्स को रोजाना पानी में डालकर पीने से वजन कम होने लगता है. चिया सीड्स को पानी में मिलाकर पीने से पेट के भरे होने का अहसास देर तक रहता है. जिससे व्यक्ति जल्दी-जल्दी खाने से बचे रहते हैं. इसके रोजाना सेवन से वजन को कम किया जा सकता है.
4.छाछ: छाछ में नाम बेहद कम कैलोरी होती है. इसमें बेहद कम फैट होता है. यही वजह है कि छाछ वजन कम करने का बहुत ही आसान नुस्खा है. इसका नियमित तौर पर सेवन करने से वजन कम करने में बहुत मदद मिल सकती है. इसके साथ ही छाछ पीने से भूख भी शांत होती है.
इसे भी पढ़ें- रोजाना खाली पेट पिएं इस पाउडर की चाय, पेट से निकाल देगा सारी गंदगी, वजन होगा कंट्रोल, 4 फायदे कर देंगे दंग
5.फल: वजन कम करने के लिए फल का सेवन बेहद लाभकारी है. अगर आप भी अपना वजन कम करना चाहते हैं तो रोजाना के डाइट में अनार, तरबूज, संतरा जैसे ताजे फलों को शामिल करें. ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं.
.
Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle
FIRST PUBLISHED : May 31, 2023, 01:25 IST








