PM नरेंद्र मोदी करेंगे SEO सम्‍मेलन का नेतृत्‍व, 4 जुलाई को वर्चुअली होगी बैठक, इन देशों को भेजा गया न्योता

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्‍ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में भारत आगामी चार जुलाई को वर्चुअल माध्‍यम से SEO समिट की मेजबानी करेगा. विदेश मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में औपचारिक तौर पर जानकारी दी गई है. अबतक यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सकता है कि इस सम्‍मेलन को वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से वर्चुअली क्‍यों आयोजित किया जा रहा है. कोरोना महामारी के दौरान ही सम्‍मेलन को वर्चुअली कराया जा रहा था. आखिरी एसईओ समिट बीते साल दिसंबर में उज्बेकिस्तान के समरकंद में हुआ था, जिसमें पीएम मोदी सहित चीनी राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्‍ट्रपति व्‍लादिमीर पुतिन व अन्‍य सदस्‍य देशों ने हिस्‍सा लिया था.

शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) चीन का बनाया एक संगठन है जिसकी स्‍थापना साल 2001 में की गई थी. भारत साल 2017 में इस संगठन का हिस्‍सा बना था. इसी साल पड़ोसी देश पाकिस्‍तान भी एससीओ से जुड़ा था. विदेश मंत्रालय की तरफ से इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि 22वां शिखर सम्मेलन 4 जुलाई को वर्चुअल मोड में आयोजित किया जाएगा. भारत की पहली अध्यक्षता के तहत एससीओ परिषद के राष्ट्राध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका नेतृत्‍व करेंगे.

बता दें कि भारत ने मई महीने की शुरुआत में गोवा में SEO देशों का दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया था जिसमें सभी सदस्‍य देशों के विदेश मंत्रियों ने हिस्‍सा लिया था. विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन, रूस, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, पाकिस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान सहित SEO के सभी देशों को शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया गया है. साथ ही बेलारूस, ईरान और मंगोलिया को पर्यवेक्षक देशों के रूप में बुलाया गया है. तुर्कमेनिस्तान को भी अध्यक्ष के अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है.

Tags: China news, Pakistan news, Pm narendra modi, Russia News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें