Chhattisgarh News : सरगुजा का ‘वीरू’ नाराज प्रेमिका को मनाने जा चढ़ा पानी टंकी पर, करता रहा हाई वोल्टेज ड्रामा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रामकुमार नायक/सरगुजा.अगर आपने फिल्म शोले देखी है तो वीरू की वह हरकत भूले नहीं होंगे, जिसमें वह बसंती से शादी करने की अपनी जिद मनवाने के लिए पानी टंकी पर चढ़ जाता है. कुछ ऐसा ही नजारा छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में सोमवार को दिखा. यहां प्रेमिका को मनाने के लिए सिरफिरा आशिक पानी की टंकी पर चढ़ गया और घंटों तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा.

यह मामला सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड अंतर्गत पहाड़ चीरगा का है. यहां पानी की टंकी पर चढ़े युवक ने कहा कि प्रेमिका उससे नाराज हो गई उसे कोई मना दो, नहीं तो कूदकर जान दे दूंगा. वह बार-बार यही रट लगाए था कि जिस लड़की से प्यार करता हूं, वह नाराज हो गई है. यह कहते हुए लड़की के घर के सामने बने पानी की टंकी पर चढ़ गया था. युवक की इस हरकत की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने काफी देर तक समझा बुझाकर युवक को नीचे उतार लिया. इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ तमाशा देखती रही.

पुलिस के समझाने पर माना युवक
आपको बता दें कि सरगुजा जिले के गोविंदपुर गांव का रहने वाला युवक अपनी प्रेमिका के गांव पहाड़ चीरगा पहुंचा. प्रेमिका के घर के सामने पानी का टंकी बना हुआ है. जिस पर युवक चढ़ गया और अपनी प्रेमिका को मनाने के लिए जोर-जोर से चिल्लाने लगा. जब स्थानीय लोगों की उस पर नजर पड़ी तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को समझा कर युवक नीचे उतारा और घर भेज दिया.

.

FIRST PUBLISHED : May 30, 2023, 20:29 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें