विद्युत पोल से टकराकर ट्रैक्टर में लगी आग, ड्राइवर की मौत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


कौशांबी जिले में बालू लेने जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रैक्टर में आग लग गई। करंट लगने से ड्राइवर की घटनास्ल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

VO– पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के कटरी घाट में बालू लेने जा रहा ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गया। जिस वक्त ट्रैक्टर पोल से टकराया विद्युत आपूर्ति चालू थी। पोल से टकराने के बाद ट्रैक्टर में आग लग गई। आसपास रहे लोगों ने किसी तरह 22 वर्षीय ड्राइवर जितेंद्र को ट्रैक्टर से अलग किया। लेकिन करंट लगने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ड्राइवर चाइनी का पुरवा लालगोपालगंज प्रयागराज का रहने वाला था। हादसे के बाद मौके पर रहे लोगों ने इसकी सूचना पश्चिम सरीरा पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। और कानूनी औपचारिकता पूरी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना की किसी शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें